41 प्रभारी परिवहन निरीक्षक हड़ताल पर जाने की तैयारी में

41 प्रभारी परिवहन निरीक्षक हड़ताल पर जाने की तैयारी में

भोपाल।

प्रदेश में 41 परिवहन विभाग के अधिकारीयों की कुर्सी खतरे में हैं जिस की वजह से वह हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं । वजह साफ है क्यो कि कमलनाथ सरकार ने परिवहन निरीक्षक का पद खत्म करने की तैयारी कर ली है। परिवहन निरीक्षक के पद पर प्रभारी के तौर पर काम कर रहे अधिकारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने अपना प्रस्ताव वापस नहीं लिया तो 15 मार्च से सभी अधिकारी हड़ताल पर चले जाएंगे।

कई बर्षो से एक ही पद पर पदस्थ है अधिकारी
पदोन्नति ना होने के कारण कई वर्षों से परिवहन निरीक्षक एक ही पद पर पदस्थ हैं। जिन की पदोन्नति में लंबा समय लगता है। सरकार ने विभागीय भर्ती नियम में संशोधन करते हुए परिवहन निरीक्षक का पद खत्म करने और परिवहन निरीक्षकों का पदनाम सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एवं सहायक परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) एवं सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (तकनीकी) करते हुए राजपत्रित दर्जा दिए जाना प्रस्तावित किया है।

प्रभारी आरटीओ ने तर्क दिया है कि परिवहन विभाग में परिवहन निरीक्षकों से सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के रुप में पदोन्नति की व्यवस्था पहले से मौजूद है। इसी व्यवस्था के तहत पदोन्नति लेने वाले वर्तमान में संभागीय उपपरिवहन आयुक्त, सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। संशोधित प्रस्ताव सही नहीं है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews