राजधानी में 42 झोलाछाप डॉक्टरों की दुकानें सील, नोटिस जारी

राजधानी में 42 झोलाछाप डॉक्टरों की दुकानें सील, नोटिस जारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी भोपाल (Capital Bhopal) में झेालाछाप डॉक्टरों (Fake Doctors) के खिलाफ चलाए गए अभियान में 42 तथाकथित डाक्टरों की दुकानें (क्लीनिक) सील कर नोटिस जारी किए गए हैं। आधिकारिक तौर पर उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन और जिला स्वास्थ्य विभाग (District Health Department) के अमले द्वारा तथाकथित डॉक्टरों के विरुद्ध व्यापक जांच अभियान चलाया गया और सभी ऐसे इलाज करने वाली संदिग्ध दुकानों की जांच की गई।

इस जांच अभियान में पाया गया कि कई ऐसे डॉक्टर इलाज कर रहे है जिनके पास डिग्री नहीं है और फिर भी वो एलोपैथी इलाज कर रहे हैं। इसके साथ ही कुछ ऐसे भी हैं जिनके द्वारा बिना डिग्री लिए भी दुकानों का संचालन किया गया। इतना ही नहीं इसके साथ ही दुकानों के संचालन की नियमानुसार भी परमिशन नहीं ली गई थी, डॉक्टर के क्लीनिक को चलाने के लिए स्वास्थ विभाग की अनुमति की आवश्यकता होती है इस प्रकार की कोई अनुमति नहीं ली गई थी।

अपर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने बताया कि राजस्व अधिकारी और स्वास्थ विभाग के अमले द्वारा संयुक्त अभियान में जिले में 42 से अधिक ऐसे डाक्टरों की दुकानें सील कर दी गई। साथ ही संबंधित इलाज करने वाले डॉक्टरों को नोटिस जारी कर संबंधित कागजात पेश करने के निर्देश भी दिए गए अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews