मध्य प्रदेश के 15 जिलों में 46 कोरोना हॉट स्पॉट घोषित

मध्य प्रदेश के 15 जिलों में 46 कोरोना हॉट स्पॉट घोषित

भोपाल| मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार तेजी से फैसले ले रही है| प्रदेश के18 जिले कोविड19 के संक्रमण से प्रभावित हैं| शासन ने इंदौर, भोपाल और उज्जैन को छोड़कर 15 जिलों में कुल 46 कोरोना हॉट स्पॉट घोषित किये हैं। इन जिलों में कुल 75 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। हॉटस्पॉट को पूरी तरह सील किया जायेगा, तीन जिले इंदौर, भोपाल और उज्जैन पहले ही सील हो चुके हैं|

जबलपुर में कचिया पाथ गोल बाजार, प्रोफेसर कॉलोनी, सुहागी सरस्वती कॉलोनी, अंधेरदेव, शंकर नगर, मौलाना की गली कोतवाली, रामपुर तथा पंचशील नगर को हॉट स्पॉट घोषित किया गया है। इन स्थानों पर कुल 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गये। ग्वालियर में ढोली बुआ का पुल, चेतकपुरी, विजय नगर, आमखो, नाका चंद्रवंदनी, सत्यदेव नगर और बीएसएफ कॉलोनी टेकनपुर को कुल 6 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये जाने पर हॉट स्पॉट घोषित किया गया है। खरगोन में धारगाँव, असनगाँव, बड़गाँव, साकार नगर केजीएन और वार्ड नम्बर-11 कसरावद में कुल 12 कोरोना पॉजिटिव प्रकरण पाये जाने के कारण इन्हें हॉट स्पॉट घोषित किया गया है।

मुरैना में वार्ड नम्बर-47 में 13 कोरोना पॉजिटिव और शिवपुरी में खनियाधाना में 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये जाने पर इन क्षेत्रों को हॉट स्पॉट घोषित किया गया है। बड़वानी के सेंधवा में अमन नगर, खलवाड़ी मोहल्ला और मदीना नगर तथा बड़वानी के पानवाड़ी मोहल्ला और सुतार कॉलोनी में कुल 12 कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर हॉट स्पॉट घोषित किया गया है। बैतूल की भैंसदेही सिटी में एक, विदिशा के सिरोंज में काड़ी मोहल्ला तथा गंजबासौदा के मिर्जापुर करीमी मोहल्ला में कुल 2, श्योपुर के हसनपुर हवेली क्षेत्र में एक कोरोना पॉजिटिव मिलने पर इन क्षेत्रों को हॉट स्पॉट घोषित किया गया है।

राज्य शासन ने छिंदवाड़ा जिले के ग्राम गुलबरारा, इमलीखेड़ा, सरना, मालनवारा और केवलारी में कुल 4, रायसेन के वार्ड-6 में एक, होशंगाबाद जिले के इटारसी में देशबंधुपुरा, जीन मोहल्ला और हाजी मंजिल में कुल 6 और खण्डवा की संजय कॉलोनी तथा मक्का मस्जिद में कुल 5 कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर इन क्षेत्रों को हॉट स्पॉट घोषित किया गया है। धार में बख्तावर मार्ग में एक तथा देवास में पीठा रोड, नाहर दरवाजा, शीतलामाता वार्ड हाटपिपल्या सिटी और कन्नौज के पानीगाँव को कुल 3 कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण हॉट स्पॉट घोषित किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews