बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या भेजे जायेंगे 5 लाख लड्डू, सीएम डॉ मोहन यादव बोले- ये हमारा सौभाग्य

Ram Mandir Ayodhya

Ram Mandir Ayodhya, CM Dr. Mohan Yadav :  पूरा देश इस समय राममय है, लोगों में अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बहुत उत्साह हैं, जो लोग इसे अपनी आखों से होते देख रहे हैं वो खुद को सौभाग्यशाली मान रहे हैं, लोग अपनी अपनी तरफ से रामलला के लिए कुछ ना कुछ भेंट भेज रहे हैं, प्रसाद के रूप में भी बड़ी मात्रा में लड्डू भेजे जा रहे हैं , मध्य प्रदेश भी इसमें पीछे नहीं हैं, बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से 5 लाख लड्डू भेजे जा रहे हैं आज इसकी घोषणा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने की है।

राम मंदिर का निर्माण होते देखना हमारा सौभाग्य : पीएम डॉ मोहन यादव 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का एक बार फिर निर्माण होना देश के साथ साथ मध्य प्रदेश के लिया बहुत गौरव की बात है क्योंकि सम्राट विक्रमादित्य ने आज से 2000 साल पहले अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराया था, मध्यप्रदेश में रहने वाले हम सभी के लिए इसे एक बार फिर बनते देखना सौभाग्य का पल है। 500 साल की क़ानूनी लड़ाई और सैकड़ों साल का इन्तजार अब खत्म हो रहा है, देश में उत्साह है तो मध्य प्रदेश इसमें पीछे नहीं रहने वाला है , यहाँ भी 22 जनवरी को उत्सव मनेगा।

मध्य प्रदेश से 5 लाख लड्डुओं का प्रसाद जायेंगा अयोध्या 

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचने की सबकी इच्छा है लेकिन जैसे प्रधानमंत्री ने कहा है उस हिसाब से लोग प्राण प्रतिष्ठा के बाद धीरे धीरे जायेंगे जिससे किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचा जा सके, लेकिन मध्य प्रदेश 22 जनवरी को अपनी उपस्थिति अयोध्या में जरुर दर्ज कराएगा,  सम्राट विक्रमादित्य की नगरी , बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से 5 लाख लड्डू (बाबा महाकाल का प्रसाद) अयोध्या भेजा जायेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews