Road Accident : मध्यप्रदेश में सड़क हादसे में 5 की दर्दनाक मौत, 2 जिंदा जले, कई घायल

road accident

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2021) के मौके पर दो अलग अलग जिलों में सड़क हादसे (Road Accident) हो गए, जिसमें 5 लोगों की मौत (Death) हो गई ।वही आधा दर्जन घायल हो गए।

पहला हादसा डिंडौरी (Dindori) में हुआ है, जहां टैक्टर में पलटने से आग लग गई और 2 लोग जिंदा जल गए वही दूसरा छतरपुर (Chhatarpur) जिले मे हुआ है, जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने कार को टक्कर मार दी जिसमं 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों हादसों में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढे.. मध्यप्रदेश के किसानों को इस योजना में शिवराज सरकार की बड़ी राहत

पहला हादसा डिंडौरी जिले के चौकी बिछिया अंतर्गत ग्राम कुटरई भेड़ी नाला के पास हुआ है। यहां आज गुरुवार को जामेधा गांव से कुटरई लौटते वक्त एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें आग लग गई। इस दौरान वाहन चालक सहित एक युवक की जलकर मौके पर मौत हो गई ।बताया जा रहा है कि आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू ना पाया जा सका और देखते ही देखते दो लोग जिंदा जल गए।

वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहंदवानी भिजवाया गया है।हादसे की सूचना लगते ही घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। हादसे में ट्रैक्टर भी पूरी तरीके से जल गया और शव भी पूरी तरीके से राख बन गए हैं। पुलिस मौके पर पहुच पंचनामा बना मर्ग कायम कर लिया है।घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही गांव में मातम पसर गया है।

यह भी पढ़े… MP News : छात्रों को बड़ी राहत, इस तारीख तक कर सकते है आवेदन

वही दूसरा हादसा छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र में हुआ है। यहां बुधवार-गुरुवार रात के दरमियान उत्तरप्रदेश के मऊरानीपुर से कार से 8 लोग मकर संक्रांति के मौके पर शारदा मां के दर्शन करने मैहर जा रहे थे, इसी दौरान खजुराहो-पन्ना रोड पर ग्राम बसारी के पास ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।इसमें 3लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वही मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।इसके साथ ही डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है।वही परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews