सालभर में रिटायर हो गई 900 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, किसी को नहीं मिले सवा लाख रूपये

इस संबंध में सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पिछले एक साल से जिला परियोजना के ऑफिस के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक उन्‍हें देय राशि नहीं मिल पाई है।
पैथोलॉजी सेंटर के चेंजिंग रूम मे मिला मोबाइल कैमरा, मरीज महिला के बनाये जा रहे थे वीडियो, कमिश्नर को नोटिस जारी

BHOPAL NEWS : भोपाल शहर में बीते एक साल में लगभग 900 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रिटायर हो गई, लेकिन उन्हें सेवानिवृत्त होने के बाद मिलने वाली सवा लाख रूपये की देय राशि का भुगतान नहीं किये जाने का मामला सामने आया है।

जिला परियोजना आफिस के लगा रही चक्कर 

इस संबंध में सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पिछले एक साल से जिला परियोजना के ऑफिस के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक उन्‍हें देय राशि नहीं मिल पाई है।

आयोग ने लिया संज्ञान 

मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने प्रमुख सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग, मंत्रालय, भोपाल से मामले की जांच कराकर सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को देय राशि के सम्‍बन्‍ध में हुए विलम्‍ब तथा भुगतान किये जाने की व्‍यवस्‍था के सम्‍बन्‍ध में प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews