कोरोना: बाबा रामदेव ने सरकार को दिए टिप्स, बताये इम्यूनिटी बढ़ाने के ‘रामबाण’ उपाय

कोरोना: बाबा रामदेव ने सरकार को दिए टिप्स, बताये इम्यूनिटी बढ़ाने के ‘रामबाण’ उपाय

भोपाल| योग गुरु स्वामी बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) को कोरोना वायरस (Corona Virus) से बचाव के लिए इम्यूनिटी बढ़ाने के देसी इलाज और योग के बार में बताया| योगगुरू बाबा रामदेव बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) एवं मध्यप्रदेश के समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों से वी.सी. के माध्यम से चर्चा कर रहे थे। वी.सी. में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, सचिव आयुष एम.के. अग्रवाल आदि उपस्थित थे

योगगुरू बाबा रामदेव ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में आयुर्वेदिक दवाओं के माध्यम से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर कोरोना संक्रमण रोकने की दिशा में सराहनीय कार्य हुआ है। कोरोना मरीजों पर भी प्रदेश में आयुर्वेद दवा का उपयोग कारगर रहा है। कोरोना को नियंत्रित करने की मध्यप्रदेश से जो दिशा निकलेगी उससे पूरे विश्व को लाभ होगा। प्राणायाम एवं आयुर्वेदिक औषधियां कोरोना को रोकने एवं उसके इलाज में अत्यंत उपयोगी हैं।

दो करोड़ लोगों को आयुर्वेदिक काढ़ा वितरित
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के इलाज एवं संक्रमण रोकने की श्रेष्ठतम व्यवस्था की गई है। साथ ही लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक दवाओं का प्रयोग किया जा रहा है। अभी तक लगभग 2 करोड़ लोगों को आयुष विभाग के सहयोग से त्रिकटु काढ़े के पैकेट्स वितरित किए गए हैं। कोरोना कार्य में लगे स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी आदि को भी काढ़ा पिलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बाबा रामदेव को प्रदेश के चिकित्सा अधिकारियों को आयुर्वेदिक दवाओं के इस्तेमाल एवं प्राणायाम संबंधी मार्गदर्शन देने के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त की कि आयुर्वेदिक दवाओं एवं प्राणायाम का उपयोग कोरोना के विरूद्ध जंग जीतने में अत्यधिक सहायक होंगे।

जिसकी इम्युनिटी अच्छी उसका कोरोना कुछ नहीं बिगाड़ सकता
बाबा रामदेव ने कहा कि जिस व्यक्ति की इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) अच्छी है उसका कोरोना कुछ नहीं बिगाड़ सकता। प्राणायाम एवं आयुर्वेदिक दवाओं के उपयोग से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत अच्छी हो जाती है।

कोरोना के संक्रमण को तोड़ने में अश्वगंधा व गिलोए उपयोगी
बाबा रामदेव ने बताया कि कोरोना वायरस से होने वाले संक्रमण को तोड़ने में अश्वगंधा एवं गिलोए अत्यंत कारगर होते हैं। कोरोना मरीजों के उपचार में इनके उपयोग के अच्छे परिणाम सामने आए हैं।

6 प्राणायाम नियमित रूप से करें
बाबा रामदेव ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए 6 प्राणायाम भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम, विलोम, भ्रामरी एवं उज्जयी प्राणायाम नियमित रूप से करें। कोरोना के मरीज भी ये प्राणायाम कर सकते हैं। प्राणायाम का तुरंत लाभ होता है।

गिलोए, तुलसी, काली मिर्च, हल्दी, अदरक का काढ़ा पिएं
बाबा रामदेव ने बताया कि कोरोना को रोकने के लिए गिलोए, तुलसी, काली मिर्च, हल्दी एवं अदरक का काढ़ा रोज पिएं। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी अच्छी हो जाती है। गिलोए, अश्वगंधा एवं अणुतेल भी काफी उपयोगी हैं।

40 साल से बीमार नहीं हुआ
बाबा रामदेव ने बताया कि वे 40 साल से एक बार भी बीमार नहीं हुए हैं। जब भी थोड़ी अस्वस्थता महसूस होती है वे काढ़े एवं गिलोए का उपयोग करते हैं। साथ ही नियमित रूप से प्राणायाम करते हैं।

आरोग्य कसायन-20 से कोरोना मरीजों को लाभ
सचिव आयुष एम.के. अग्रवाल ने बताया कि मध्यप्रदेश में क्वारेंटाइन सेंटर्स में रहने वाले 4 हजार लोगों को तथा कोरोना के 532 मरीजों को आरोग्य कसायन-20 आयुर्वेदिक औषधि दी गई, जिसके काफी अच्छे परिणाम सामने आए हैं। इन मरीजों में से 504 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। प्रदेश में 7 आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम निरंतर शोध कर रही है कि कोरोना के विरूद्ध कौन-कौन सी आयुर्वेद की दवाएं अत्यंत उपयोगी हैं। इस संबंध में एक शोध पत्र भी तैयार किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews