Corona Update : कोरोना का कहर जारी, सोमवार को मिले 1532 नए केस

Corona Update : कोरोना का कहर जारी, सोमवार को मिले 1532 नए केस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का प्रकोप निरंतर जारी है। रोज बड़ी संख्या में प्रदेश भर में मरीज निकलते जा रहें है। सोमवार को एक ही दिन में कोरोना के 1532 नए मामले आए हैं। यह पहला मौका है जब एक ही दिन में इतने सारे कोरोना के मरीज सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 32 जिलों में कोरोना का आंकड़ा डबल डिजिट में पाया गया है, वहीं चार जिलों में आंकड़ा तीन डिजिट में है। प्रदेश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 63965 हो गई है।

48657 लोग कोरोना हुए स्वास्थ
स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटो में 27613 सैंपलों की जांच की गई, जिसमे से 26081 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 1532 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 113 लोगों की रिपोर्ट को रिजेक्ट कर दिया गया है। 1190 लोग स्वास्थ्य हो कर वापस घर पहुंच गए हैं। अब तक पूरे प्रदेश से कुल 48657 लोग कोरोना से स्वास्थ्य हो चुके हैं। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में 20 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है, इसे मिला कर अब तक प्रदेश में कुल 1394 लोगों कोरोना से अपनी जान गवां चुके है। वहीं प्रदेश में अब कुल 13914 एक्टिव केस है।

यहां मिले इतने पॉजिटव केस
पिछले 24 घंटो में सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस इंदौर जिले में निकले हैं। यहां 272 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद ग्वालियर में 195 संक्रमित निकले हैं। भोपाल में 189 नए लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबलपुर में 135, शिवपुरी में 56 कोरोना संक्रमित पाए गए है। झाबुआ में 39, खरगौन 36, विदिशा 34 संक्रमित समेत पूरे प्रदेश में 1532 नए मरीज पाए गए हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews