इस ‘ट्वीट’ पर जमकर ट्रोल हो रहे पटवारी, लोगों ने घेरा, भाजपा बोली ‘यह ‘बेटियों’ का अपमान’

इस ‘ट्वीट’ पर जमकर ट्रोल हो रहे पटवारी, लोगों ने घेरा, भाजपा बोली ‘यह ‘बेटियों’ का अपमान’

भोपाल| अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाले पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी (Jitu Patwari) मोदी सरकार को घेरने के चक्कर में खुद घिर गए हैं| ट्वीट के जरिए उन्होंने मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की। ‘विकास’ को लेकर पटवारी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा लेकिन, जिन शब्दों का उन्होंने इस्तेमाल किया, उसको लेकर वो विवादों में घिर गए हैं| ट्विटर पर पूर्व मंत्री पटवारी ट्रोल हो रहे हैं, वहीं भाजपा (BJP) ने इसे बेटियों का अपमान बताया है|

दरअसल, पेट्रोल-डीजल महंगा होने के विरोध में कांग्रेस ने सड़क पर उतर का विरोध किया| इंदौर में पूर्व मंत्री ने शिवराज सरकार और मोदी सरकार को जमकर कोसा| इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा| पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने ट्वीटर पर लिखा कि ‘पुत्र के चक्कर में 5 पुत्री पैदा हो गई! 1-नोटबंदी, 2-जीएसटी, 3-महंगाई, 4-बेरोजगारी और 5-मंदी। परंतु अभी तक विकास पैदा नहीं हुआ’। इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं|

वीडी शर्मा ने घेरा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर कहा ‘भाजपा ऐसे लोगों की वजह से ही श्री नरेंद्र मोदी जी ने #BetiBachaoBetiPadhao अभियान की शुरुआत की थी!| पूरे देश ने इसका समर्थन किया एवं स्वागत किया लेकिन कांग्रेस अभी भी बेटियों के प्रति हीन भावना से ग्रसित है! उम्मीद है सोनिया गाँधी जी,प्रियंका गाँधी जी इस पर जरूर कुछ टिप्पड़ी करेंगी’|

…तभी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना बंद की
भाजपा विधायक ने कहा ‘बेटियों से इतनी परेशानी। तभी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना बंद कर दी थी । वैसे मुझे इसमे सोनिया जी और प्रियंका गाँधी का विरोध भी समझ आ रहा है, नया तरीका है राहुल गांधी को फिर अध्यक्ष बनाने की लॉबिंग करने का। बहरहाल कांग्रेस गयी तेल लेने अपने को क्या’|

https://twitter.com/jitupatwari/status/1275733839764217858

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews