कैसा हो लॉकडाउन 4.0, सीएम शिवराज ने पूर्व मुख्यमंत्रियों से की बात

कैसा हो लॉकडाउन 4.0, सीएम शिवराज ने पूर्व मुख्यमंत्रियों से की बात

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना संक्रमितों (Corona POsitive) की संख्या चार हजार पार हो चुकी है। संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार लॉक डाउन (Lockdown 4.0) के चौथे चरण की तैयारी कर रही है। हालांकि इस बार लॉक डाउन का स्वरूप अलग होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसका जिक्र कर चुके हैं। वही प्रदेश में लॉक डाउन को लेकर सुझाव लिए जा रहे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने पूर्व मुख्यमंत्रियों से इस संबंध में फोन पर चर्चा की है।

सीएम शिवराज ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह , कमलनाथ और उमा भारती से दूरभाष द्वारा बातचीत कर लॉक डाउन के स्वरूप के संबंध में उनके विचार जाने। उन्होंने राज्य में कोरोना नियंत्रण के प्रयासों, आम लोगों की राहत के लिए की गई व्यवस्थाओं और श्रमिकों को रोजगार देने के लिए उठाए गए कदमों की भी जानकारी दी।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्रियों से प्राप्त सुझावों के अनुरूप अन्य आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews