लाइव सेशन में मेडिकल छात्रों ने सीखा कैसे करें समय का सदुपयोग

लाइव सेशन में मेडिकल छात्रों ने सीखा कैसे करें समय का सदुपयोग

भोपाल| मेडिकल की पढ़ाई सबसे ज्यादा कठिन और चुनौतीपूर्ण होती है । इसके चलते भावी डॉक्टर अपने शौक अपने बचपन के साथ ही ख़त्म कर देते है। उन्हें अपनी रुचि भुला कर केवल अपनी पढ़ाई और जीविका पर ध्यान केंद्रित करना पड़ता है। पढ़ाई और अपनी व्यक्तिगत रुचि को किस प्रकार संतुलित करे इस दुविधा को सुलझाने 3 जून को आई.एमए एमएसएन एमपी के इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन में स्टेट प्रेसिडेंट डॉ प्रियांशु रंजन सिंह ने डॉ जगदीश चतुर्वेदी ई.एन.टी. सर्जन लेखक और हास्य कलाकार से चर्चा की और मेडिकल छात्रों को समय का सदुपयोग कैसे करना चाहिए इसका मूल मंत्र दिया।

डॉ चतुर्वेदी ने बताया कि वे इसी मंत्र से आज चिकित्सा जगत के साथ अपना नाम हास्य जगत में भी बख़ूबी कर चुके है एवं अपनी हॉबी को कैसे पढ़ाई के साथ पूरा करे, ये भी बताया। डॉ. चतुर्वेदी ने साथ ही अपने जीवन के कई पल विद्यार्थियों के साथ साझा किये। यह अधिवेशन सभी के लिए रोचक और प्रेरणादायक रहा। इस लाइव मे 600 से अधिक विद्यार्थियो ने भाग लिया ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews