MP Board 12th Result: मूल्यांकन का काम पूरा, जल्द आएगा रिजल्ट

Indore, MP School

भोपाल| मध्यप्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा 10 वीं के परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद अब जल्द ही 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित (MP Board Result) किये जा सकते हैं| कॉपियों के जांचने का काम पूरा हो चुका है। रिजल्ट भी लगभग तैयार किया जा चुका है। अधिकारियों से मिले संकेत के मुताबिक मंडल अगले हफ्ते नतीजे घोषित कर सकता है।

बोर्ड ने फिलहाल रिजल्ट घोषित करनी की ऐसी किसी तारीख के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन संभावना है कि अगले सप्ताह किसी भी दिन रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा| इससे पहले जुलाई के तीसरे सप्ताह में रिजल्ट आने के कयास लगाए जा रहे थे| लेकिन अब तक छात्रों का इन्तजार ख़त्म नहीं हुआ है| रिजल्ट के बाद ही उच्च शिक्षा विभाग विश्वविद्यालय और कॉलेजों में एडमिशन का कार्यक्रम तय करेगा।

रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट mpresults.nic.in पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं| इससे पहले 4 जुलाई को 10वीं का रिजल्ट घोषित किया गया था। 30 साल बाद पहली बार ऐसा हो रहा है जब 10वीं के नतीजे 12वीं से पहले घोषित किए गए। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण 10वीं के दो पेपर और 12वीं के कुछ पेपर शेष रहे गए थे। जिसके बाद सरकार 10वीं की परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया था। वहीं 12वीं की शेष परीक्षाएं 9 जून से 16 जून तक चली थीं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews