अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, 2 की दर्दनाक मौत, 1 गंभीर घायल

अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, 2 की दर्दनाक मौत, 1 गंभीर घायल

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां वीआईपी रोड पर सेल्फी प्वाइंट के पास डिवाइडर से तेज रफ्तार बाइक टकराने से दो स्कूली छात्रों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक में पीछे बैठा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंची और घायल छात्र को हमीदिया में भर्ती करवाया,वही मृतकों को पीएम के लिए भेजा। जहां उसका इलाज जारी है।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।वही बच्चों की मौत के बाद घरों में मातम छाया हुआ है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, बाग मुफ्ती साहब में रहने वाला समीर पुत्र शादिक खान(17) अपनी बाइक से पुतलीघर क्षेत्र में रहने वाले दोस्त समर पुत्र शकील खान(15) के पास पहुंचा था। इसके बाद दोनों बाइक से अपने दोस्त पुतली घर के पास रहने वाले रिहान उर्फ कबीर पुत्र सलीम खान(15) के घर पहुंचे। इसके बाद तीनों बाइक से वीआईपी रोड जा पहुंचे। बाइक समीर चला रहा था। शाम करीब 4ः15 बजे तीनों करबला घाट से रेतघाट की तरफ जा रहे थे। इस दौरान वीआईपी रोड स्थित सेल्फी प्वाइंट के सामने रफ्तार अधिक होने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे में तीनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एम्बुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहां चैक करने के बाद डॉक्टर ने समीर और समर खान को मृत घोषित कर दिया। कबीर को गंभीर अंदरूनी चोट लगी है। वह इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती है।

बताया जा रहा है कि समीर के पिता शादिक पेशे से पेंटर हैं। समीर ने छठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। उसका दोस्त समर लिबर्टी स्कूल में पांचवी कक्षा में पढ़ता था। उसके पिता शकील मिनी बस चालक हैं। रिहान उर्फ कबीर मूलतः रायसेन का रहने वाला है। भोपाल में वह परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। वह पुतलीघर स्थित हाईस्कूल में 9वीं का छात्र है। रिहान के पिता सलीम आईएसबीटी में बस स्टेंड पर एजेंट हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews