दूसरे राज्यों से फैल रहा संक्रमण, अंतर्राज्यीय सीमाओं पर विशेष निगरानी के निर्देश

दूसरे राज्यों से फैल रहा संक्रमण, अंतर्राज्यीय सीमाओं पर विशेष निगरानी के निर्देश

भोपाल| मध्य प्रदेश में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है| जिसके चलते सरकार ने अंतर्राज्यीय सीमा पर विशेष निगरानी रखने को कहा है| गृह विभाग ने सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिये हैं कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत अंतर्राज्यीय सीमा पर विशेष निगरानी रखी जाये और प्रदेश में आने वालों की ट्रेसिंग सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने कोरोना समीक्षा बैठक में उक्त आशय के निर्देश दिये हैं।

अपर मुख्य सचिव गृह एस.एन. मिश्रा ने निर्देश में कहा है कि अंतर्राज्यीय सीमाओं पर स्थित जिलों के लिये यह जरूरी है कि वह पड़ौसी राज्य के जिलों में संक्रमण की स्थिति का निरंतर अनुश्रवण करें। जहाँ जरूरी हो वहाँ अंतर्राज्यीय सीमा पर लोगों की आवाजाही नियंत्रित करने के उपाय किये जायें। उन्होंने बताया कि अनेक जिलों में यह व्यवस्था की गई है कि पड़ौसी राज्यों के संक्रमित प्रभावित जिलों से आने वाले लोग जिले के कंट्रोल-रूम में अपने आगमन की सूचना देते हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी यथोचित जाँच हो पाती है। उन्होंने कलेक्टर्स से कहा है कि इस निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करवाया जाये।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews