मप्र के 7 विश्वविद्यालयों में 29 जून से शुरू होंगी UG, PG अंतिम वर्ष की परीक्षाएं

मप्र के 7 विश्वविद्यालयों में 29 जून से शुरू होंगी UG, PG अंतिम वर्ष की परीक्षाएं

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सभी शासकीय विश्वविद्यालयों (Universities) में स्नातक (UG) अंतिम वर्ष तथा स्नातकोत्तर (PG) चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएँ 29 जून से 31 जुलाई के बीच होंगी| यह परीक्षाएं (Exam) पेन-पेपर मोड पर होंगी| इसके तहत 7 विश्वविद्यालयों में लगभग 4 लाख विद्यार्थी स्नातक अंतिम वर्ष तथा स्नातकोत्तर चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएँ देंगे।

प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन ने बताया कि कुल 597 परीक्षा केन्द्रों पर स्नातक अंतिम वर्ष के लगभग 3 लाख 4 हजार 853 विद्यार्थी तथा स्नातकोत्तर चौथे सेमेस्टर के लगभग एक लाख विद्यार्थी आफलाइन परीक्षा में शामिल होंगे। श्री राजन ने जानकारी देते हुए बताया कि रीवा विश्वविद्यालय को छोड़ कर शेष 6 विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर की 25 प्रतिशत परीक्षाएँ हो गई है। स्नातकोत्तर स्तर की परीक्षाएँ किसी भी विश्वविद्यालय में नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परीक्षाओं के संचालन में परीक्षा केन्द्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन किया जाना अनिवार्य होगा।

परिस्थतियां सामान्य होने पर अन्य परीक्षाएं
प्रमुख सचिव ने बताया कि स्नातक प्रथम, द्वितीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर और अन्य पाठ्यक्रमों की नियमित परीक्षाएँ स्थानीय स्तर पर परिस्थितियाँ सामान्य होने पर आयोजित की जा सकेगी। स्नातक कक्षाओं के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रवेश देकर एक सिंतबर 2020 से नया सत्र प्रारंभ किया जायेगा। इस वर्ष के लिए स्नातक कक्षाओं और पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष तथा स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का नया सत्र एक अक्टूबर 2020 से शुरू होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews