शौर्य स्मारक में भारत माता की 25 फीट ऊंची प्रतिमा तैयार, 15 अगस्त को अनावरण करेंगे सीएम

शौर्य स्मारक में भारत माता की 25 फीट ऊंची प्रतिमा तैयार, 15 अगस्त को अनावरण करेंगे सीएम

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल के शौर्य स्मारक में भारत माता की 25 फीट ऊँची प्रतिमा का सुबह साढ़े आठ बजे अनावरण करेंगे। कमल पर खड़ी भारत माता की कांस्य प्रतिमा की पेडस्टल सहित लंबाई लगभग 37 फीट है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह और संस्कृति, पर्यटन एवं अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।

भारतीय सेना के शहीदों की स्मृति और सम्मान में स्थापित शौर्य स्मारक का उदघाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अक्टूबर, 2016 को किया था। लगभग 13 एकड़ क्षेत्र में निर्मित शौर्य स्मारक की शौर्य वीथी में भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना से संबंधित संक्षिप्त ऐतिहासिक जानकारी, चित्र, अस्त्र-शस्त्रों के छायाचित्र, टेबिल टॉप मॉडल, स्केल मॉडल, शौर्य पदकों के विवरण एवं प्रकाशन देशभक्त पर्यटकों के लिये रखे गये हैं।

वीथी में लघु फिल्में प्रदर्शित करने के साथ ही भारतीय सेना की शौर्य गाथाओं से भी जनसामान्य को परिचित कराया जा रहा है। अब-तक लगभग 26 लाख 50 हजार से अधिक लोग शौर्य स्मारक का अवलोकन कर चुके हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews