Suspended: लापरवाही पर कार्रवाई-शिक्षक निलंबित, कार्यपालन यंत्री को शोकॉज नोटिस

mp

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल (Betul) और होशंगाबाद (Hoshangabad) में लापरवाही पर गाज गिरी है। एक तरफ बैतूल में जहां जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त ने लोकायुक्त (Lokayukt Police) की कार्रवाई के बाद एक शिक्षक (Teacher) को निलंबित (Suspended) कर दिया है। वही दूसरी तरफ नर्मदापुरम् संभाग (Narmadapuram Division) के कमिश्नर द्वारा बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण के कार्यपालन यंत्री को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

यह भी पढ़े.. MP में 1 अप्रैल से कक्षा 1 से 8वीं के स्कूल खोलने पर लग सकता है ब्रेक

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग (Tribal Affairs Department) शिल्पा जैन ने विकासखण्ड घोड़ाडोंगरी की प्राथमिक शाला रेंगाढाना के प्राथमिक शिक्षक  पंकज श्रीवास्तव पर पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त कार्यालय भोपाल द्वारा अपराध पंजीबद्ध किए जाने के कारण उक्त शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित(Suspended) कर दिया है। निलंबन (Suspended) अवधि में उक्त कर्मी का मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय चिचोली निर्धारित किया गया है।

इधर, कमिश्नर नर्मदापुरम् संभाग द्वारा गत 17 मार्च को आयोजित बैठक में अनुपस्थित रहने पर कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण (Public Works Department Bridge Construction) को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि जावेद शकील बिना सूचना दिए बैठक में उपस्थित नही हुए। कमिश्नर  श्रीवास्वत ने उनकी अनुपस्थिती पर उन्हें नोटिस जारी कर 7 दिवस के अंदर अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। जारी नोटिस में कहा गया है कि संतोष जनक जवाब न मिलने पर उनकी 2 वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोक दी जावेगी। नियत अवधि में उत्तर प्राप्त न होने की दशा में एक पक्षीय कार्यवाही की जावेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews