रानी कमलापति से गया के बीच संचालित पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन में बढ़ाए गए अतिरिक्त कोच

यात्रियों को रानी कमलापति स्टेशन से प्रारम्भ होने वाली 7 सितम्बर 2025 से और गया से 10 सितम्बर से प्रारम्भ होने वाली इस स्पेशल ट्रेन में 20 सितम्बर 2025 तक इस सुविधा का लाभ मिलेगा।
special occasion of Guru Purnima.

Operation of a special train between Ashoknagar and Delhi

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं मांग को देखते हुए अतिरिक्त कोच लगाए जाते है। रेल प्रशासन द्वारा श्राद्धपक्ष के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में भोपाल मंडल पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु रानी कमलापति-गया-रानी कमलापति के मध्य पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनों में 2 अतिरिक्त कोच वातानुकूलित 3 टियर एवं स्लिपर श्रेणी के स्थायी रूप से लगाए जा रहे है। इस कोच वृद्धि के बाद अब कुल 24 कोच हो गये है, जिसमें वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोचों की संख्या 3 और शयनयान श्रेणी कोचों की संख्या 14 हो गयी है।
अतिरिक्त कोच बढ़ जाने से कोच संरचना:– 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 3 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 14 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य श्रेणी एवं 2 एसएलआरडी सहित अब 24 कोच हैं।

रानी कमलापति-गया-रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन (03-03 फेरे)

01661 पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन दिनांक 07.09.2025, 12.09.2025 एवं 17.09.2025 को दोपहर 13:20 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 09:30 बजे गया पहुँचेगी। (03 सेवाएं)
01662 पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन दिनांक 10.09.2025, 15.09.2025 एवं 20.09.2025 को दोपहर 14:15 बजे गया से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:45 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। (03 सेवाएं)

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन 

भोपाल, विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, देहरी ऑन सोन एवं अनुग्रह नारायण रोड।

यात्रियों से अपील 

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने यात्रियों से अपील कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और यात्रा से पूर्व गाड़ियों की समय-सारिणी एवं ठहराव की जानकारी के लिए अधिकृत स्रोतों जैसे रेल मदद 139 या NTES ऐप का उपयोग करें।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews