सीएम मोहन यादव के आदेश के बाद एक्शन में MP पुलिस विभाग, फिट लिस्ट जारी, जल्दी होंगे प्रमोशन के आदेश

MP Police, PHQ Bhopal

SI To Acting Inspector Fit List from MP Police : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शपथ लेने के बाद से ही एक्शन मोड में हैं, उन्होंने कई आदेश जारी किये, विभागीय समीक्षा भी की, लगातार फील्ड पर भी मौजूद हैं और इसका असर भी प्रशासन पर दिखाई देने लगा है। सुस्त पड़े विभागों में अपनी कार्यप्रणाली में तेजी लाना शुरू कर दी है, इसी क्रम में मप्र पुलिस मुख्यालय ने एक फिट लिस्ट  भी जारी कर दी है जिससे जल्दी से एसआई की  कार्यवाहक इंस्पेक्टर्स के पदों पर पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही प्रमोशन सूची जारी हो जाएगी।

PHQ भोपाल ने जारी की 465 SI की फिट लिस्ट 

मप्र पुलिस मुख्यालय ने 465 सब इंस्पेक्टर्स की एक फिट लिस्ट जारी की है अब विभाग इन में से ही आवश्यकता के हिसाब से कार्यवाहक इन्स्पेक्टर के पद पर पदोन्नति करेगा, आदेश में कहा गया है कि इस उपयुक्तता सूची में लाये गए उप निरीक्षकों में से यदि किसी के विरुद्ध कोई विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण हो या कोई वेतनवृद्धि रोकने संबंधी सजा प्रभावशील हो तो ऐसे उप निरीक्षकों के संबंध में तत्काल पुलिस मुख्यालय को बताएं।

कार्यवाहक इंस्पेक्टर पर प्रमोशन के लिए ये शर्त भी जरूरी 

आदेश में ये भी कहा गया है कि उप निरीक्षकों को बेसिक प्रशिक्षण उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा, लेकिन जिन उप निरीक्षकों ने 50 वर्ष की आयु पूर्व करने वाले उप निरीक्षकों को इससे छूट दी जाएगी।  ये उपयुक्तता सूची 18 महीने यानि डेढ़ साल के लिए वैध होगी, आपको बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने पहले ही आदेश में कहा था सब इंस्पेक्टर्स के प्रमोशन 15 दिन में हो जाने चाहिए, इसलिए विभागीय स्तर पर इसमें तेजी दिखाई दे रही है।

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”566489″ /]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews