जल जीवन मिशन में घोटाले का आरोप, कांग्रेस ने विधानसभा परिसर में नल की टोंटी के साथ किया प्रदर्शन

सचिन यादव ने कहा जो मापदंड निर्धारित हुए वह पूरे नहीं किए गए, उसके हिसाब से काम ही नहीं किया गया, हजारों गाँव में आज भी ग्रामीण शुद्ध जल से वंचित हैं।
Sachin Yadav

Bhopal News : मध्य प्रदेश को घोटाले का प्रदेश बताकर भाजपा सरकार पर आरोप लगाने वाली कांग्रेस विधानसभा में लगातार प्रदर्शन कर रही है, शीतकालीन सत्र के पहले दिन से शुरू हुई प्रदर्शन की श्रंखला में आज कांग्रेस ने जल जीवन मिशन में घोटाले के आरोप लगाते हुए नल की टोंटी के साथ प्रदर्शन किया।

मध्य प्रदेश विधानसभा परिसर में कभी कटोरा तो कभी केटली लेकर प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस आज नल के पाइप में लगी टोंटी लेकर पहुंची, कांग्रेस विधायकों के हाथ में तख्तियां भी थी जिसपर सरकार विरोधी नारे लिखे थे।

सचिन यादव बोले- भाजपा के दावे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं 

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाये, विधायक सचिन यादव ने कहा जल जीवन मिशन में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। जो मापदंड निर्धारित हुए वह पूरे नहीं किए गए, उसके हिसाब से काम ही नहीं किया गया, हजारों गाँव में आज भी ग्रामीण शुद्ध जल से वंचित हैं। उन्होंने कहा भाजपा के दावे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं , योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंच रहा।

मंत्री ने दिया था दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा, लेकिन कुछ नहीं हुआ 

कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने कहा, पहले भी ये मुद्दा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उठाया था तब मंत्री जी ने आश्वासन दिया था कि एक महीने में जाँच कर दोषियों पर कार्रवाई करेंगे लेकिन अब लंबा समय हो गया कुछ नहीं हुआ, इसलिए हम ये मुद्दा सड़क से सदन तक उठाते रहेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”1040665755″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews