MP में फिर शुरू होगा ‘आनंद विभाग’, कोरोना को हराने ली जाएगी मदद

MP में फिर शुरू होगा ‘आनंद विभाग’, कोरोना को हराने ली जाएगी मदद

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की शिवराज सरकार (Shivraj Government) एक बार फिर आनंद विभाग (Aanand Vibhag) को शुरू करने जा रही है| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने आनंद विभाग को फिर एक्टिव करने के निर्देश दिए हैं| कोरोना के इलाज, मरीजों को मोटीवेट करने के लिए आनंद विभाग की मदद ली जायेगी| पूर्व की भाजपा सरकार में देश में पहली बार आनंद विभाग बनाया गया था, जिसे कमलनाथ सरकार (Kamalnath Government) ने नाम बदलते हुए अध्यात्म विभाग में शामिल कर लिया था| अब एक बार फिर इस विभाग को सक्रिय किया जाएगा|

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा आनंद विभाग एक महत्वपूर्ण विभाग है, जिसे कोरोना नियंत्रण के कार्य में सक्रिय बनाने पर ध्यान दिया जाएगा। अस्पतालों में जहाँ कोरोना से संक्रमित रोगी भर्ती हैं, उन्हें संगीत और फिल्म के साथ ही हल्का-फुल्का मनोरंजन उपलब्ध करवाने पर ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए आनंद विभाग सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आवश्यक गतिविधियाँ संचालित करेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews