प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगी यह सुविधा, नहीं कटेगा मानदेय

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के महिला एवं बाल विकास विभाग (Women and Child Development Department) द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं (Anganwadi workers) के लिए एक टोल फ्री नंबर (Toll Free Number) जल्द आरंभ किया जाएगा।वही बिना किसी कारण के किसी भी कार्यकर्ता का मानदेय नहीं काटा जाएगा। यह बातें आज महिला एवं बाल विकास संचालक स्वाति मीणा नायक ने लाइव वेबीनार में कहीं।

यह भी पढ़े.. मप्र: सभी जिलों में होगा सीटी स्कैन, महाराष्ट्र से आ रहे श्रमिकों के लिए वाहनों की व्यवस्था

दरअसल, आज आंगनवाड़ी सेवाओं के हितग्राहियों को प्रदाय की जा रही सेवाओं की प्रदायगी को और बेहतर बनाए जाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शुक्रवार को लाइव वेबीनार आयोजित किया गया।इसमें महिला एवं बाल विकास संचालक स्वाति मीणा नायक ने वेबीनार में कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्य क्षेत्र में आ रही समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए ही एक टोल फ्री नंबर जल्द आरंभ किया जाएगा। इस नम्बर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपनी समस्याएँ दर्ज करा सकेंगी।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज ने पूरी की कमलनाथ की मांग, मप्र में दोबारा शुरु हुई यह योजना

नायक ने निर्देश दिए कि बिना किसी कारण के किसी भी कार्यकर्ता का मानदेय (Honorarium) नहीं काटा जाए।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सेक्टर पर्यवेक्षकों और मैदानी अमले के मध्य बेहतर समन्वय जरूरी है। वेबीनार में प्रतिभागियों को बेहेवियर मेपिंग टूल पर जानकारी दी गई। आगामी माहों में इसके माध्यम से सैम बच्चों के परिवारों में सर्वे का कार्य किया जाएगा और इसके आधार पर व्यवहार परिवर्तन की रणनीति तैयार की जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews