एमपी में एक और मिला कोरोना का संदिग्ध, ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे

एमपी में एक और मिला कोरोना का संदिग्ध, ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे

भोपाल।
मध्यप्रदेश में एक और कोरोना वायरस का संदिग्ध मिलने से हड़कंप मच गया है।ग्वालियर के जिला अस्पताल के ओपीडी में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज की पुष्टि हुई है।फिलहाल छात्र की पहचान गुप्त रखी गई है और ब्लड सैंपल जांच के लिए पुणे भेजा गया है। जांच के बाद ही वायरस की पुष्टी हो पाएगी।इसके पहले उज्जैन में दो सदिग्ध मिले थे, हालांकि उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

दरअसल, छात्र ग्वालियर का रहने वाला है और एक हफ्ते पहले ही चीन से लौटा है।गुरुवार सुबह जिला अस्पताल के ओपीडी में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज की पुष्टि हुई है।फिलहाल डॉक्टरों ने उसे गहन निगरानी में रखा है और उसके ब्लड सैंपल जांच के लिए पुणे भेजा गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही अधिकारिक तौर पर पुष्टि हो पाएगी। फिलहाल डॉक्टरों ने मरीज की पहचान गुप्त रखी है।

इसके पहले उज्जैन में दो मां बेटे संदिग्ध अवस्था में मिले थे। हालांकि पुणे में जांच के बाद उनकी रिपोर्ट नेगेटीव आई थी। युवक चीन के वुहान शहर में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था और 13 जनवरी को वुहान से उज्जैन अपने घर लौटा था।उसे एवं उसकी मां को यहां 27 जनवरी को माधवनगर के स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती कर उनके सैम्पल जांच के लिए पुणे की लैब में भेजे गए थे।जिसमें रिपोर्ट नेगेटिव आई थी और अब ग्वालियर के छात्र के ब्लड सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) पुणे में भेजे गए है।

अब भी मप्र के कई लोग फंसे है चीन में
चीन के कई इलाकों में कोरोना वायरस जमकर कहर ढा रहा है। चीन में अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। खरगोन के दो छात्र भी चीन में फंसे हुए है।दोनों छात्र वुहान में एक सप्ताह से कमरे में कैद हैं। दोनों चीन के शियान सिटी के हुबंई प्रोविंस में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। छात्रों ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री मोदी से वापस भारत लाने की गुहार लगाई है।वही शाजापुर के आदित्यनगर निवासी डॉ. जीवन सुना चीन के ग्वांगझोउ शहर में रहते हैं और प्रायवेट अस्पताल में डॉक्टर हैं।वे जहां रहते हैं, वहां भी कु छ मरीज सामने आने की जानकारी है लेक न क्षेत्र में वायरस का ज्यादा असर नहीं है। वायरस की वजह से ही उनकी भारत यात्रा भी टल गई है और वे घर नहीं आ पा रहे हैं। भारतीय दूतावास के अधिकारी लगातार उनके संपर्क में हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews