उपचुनाव से पहले एक और झटका, BJP पदाधिकरियों समेत 300 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

उपचुनाव से पहले एक और झटका, BJP पदाधिकरियों समेत 300 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 15 महिनों में ही सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस उपचुनाव (By-election) से पहले अब एक के बाद एक भाजपा (BJP) को बड़े झटके देती जा रही है। छतरपुर के ब़ड़ा मलाहरा बाद अब धार जिले के बदनावर विधानसभा क्षेत्र (Badnawar Assembly Constituency in Dhar District)  में कांग्रेस ने बड़ी सेंध लगाई है। बिडवाल नगर में आयोजित कांग्रेसी कार्यक्रम में लगभग 300 भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस (Congress) का दामन थाम लिया।

दरअसल, उपचुनाव के पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के साथ शामिल हुए पूर्व विधायक और वर्तमान में शिवराज सरकार (Shivraj Sarkar) में उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव (Minister Rajwardhan Singh Dattigaon) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। बिडवाल नगर में आयोजित कांग्रेसी कार्यक्रम में 250 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया । बिरवाल मंडल प्रभारी हनी बघेल के साथ ही धर्मपुरी विधायक पाची लाल मीणा, मनावर विधायक हीरालाल अलावा के साथ स्थानीय नेताओं के समक्ष हेमलाल वसुनिया में अपने 250 समर्थकों के साथ कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की और सबको चौंका दिया ।

खास बात ये रही कि पूरा कार्यक्रम क्षेत्र के कांग्रेसी नेता ध्रुव नारायण सिंह की अगुआई में आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व प्रदेश मंत्री बाला बच्चन, पूर्व मंत्री हनी बघेल , जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम , झाबुआ के विधायक कांतिलाल भूरिया सहित कांग्रेसी नेताओंशामिल हुए।

इससे पहले हाल ही में बड़ा मलहेरा क्षेत्र के लोधी समाज के कई कद्दावर नेता कांग्रेस में शमिल हुए थे। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस परिवार में शामिल हुए लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालो में लोधी समाज के जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह लोधी, पूर्व सरपंच लखन लाल लोधी, पाल समाज के अध्यक्ष रवडिया पाल, सोनी समाज के अध्यक्ष हरगोविंद सोनी, लोधी सेना के ब्लॉक अध्यक्ष मिठाई लाल लोधी, खरे समाज के अध्यक्ष गंगा प्रसाद खरे शामिल थे।

गौरतलब है कि बड़ा मलहरा और बदनावर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है। बड़ा मलहरा से कांग्रेस विधायक रहे प्रदुम्न सिंह लोधी हाल ही में इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए थे।वही बीते महिनों बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन की थी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews