मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सुर्ख़ियों में भाजपा के दिग्गज विधायक का पोस्ट

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सुर्ख़ियों में भाजपा के दिग्गज विधायक का पोस्ट

भोपाल| शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद भाजपा में विरोध का बिगुल बज गया है| मंत्री बनने के इन्तजार में कई वरिष्ठ नेताओं की उम्मीदों पर पानी फिर गया| बड़ी संख्या में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों को कैबिनेट में जगह मिलने से कई दिग्गज नेता, जिनका मंत्री बनना तय माना जा रहा था उनका नाम काटने से बगावती तेवर देखने को मिल रहे हैं| अब जबलपुर की पाटन सीट से भाजपा विधायक अजय विश्नोई का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है| इसमें कुछ बड़ा करने के संकेत दिए गए हैं| उनका यह पोस्ट सियासी गलियारों में चर्चा में बना हुआ है|

दरअसल मंत्रिमंडल में इस बार जबलपुर शहर से किसी भी विधायक को शामिल नहीं किया गया। माना जा रहा था कि विधायक अजय विश्नोई या अशोक रोहाणी में से किसी एक को शामिल किया जाएगा| लेकिन इस बार जबलपुर से कोई मंत्री नहीं बना|

इसके बाद सोशल मीडिया पर बीजेपी के वरिष्ठ विधायक अजय विश्नोई की एक पोस्ट सुर्खियों में है, विश्नोई ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि समय कुछ बड़ा करवाना चाहता है। इस माह ही कुछ बडे काम की तैयारी है, अजय विश्नोई की इस पोस्ट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। हालाँकि यह पोस्ट कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है| फिलहाल पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews