MP विधानसभा चुनाव से पहले BJP में नियुक्तियां, इन 9 नेताओं को मीडिया विभाग में दी बड़ी जिम्मेदारी

MP विधानसभा चुनाव से पहले BJP में नियुक्तियां, इन 9 नेताओं को मीडिया विभाग में दी बड़ी जिम्मेदारी

MP News : मप्र में विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही भाजपा (BJP) ने मीडिया विभाग का विस्तार किया है, पार्टी ने आज एक नियुक्ति आदेश जारी किया है जिसमें 9 नेताओं को मीडिया विभाग में अलग अलग दायित्व दिए गए हैं।

9 नेताओं को अलग अलग जिम्मेदारियां 

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल द्वारा जारी आदेश में जिन 9 नेताओं के नाम हैं उनमें 3 प्रदेश प्रवक्ता, 4 प्रदेश मीडिया पैनालिस्ट और 2 प्रदेश मीडिया विभाग में सदस्य शामिल हैं।

नियुक्तियों पर कांग्रेस ने कसा तंज 

इन नियुक्तियों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है, कांग्रेस नेत्री संगीता शर्मा ने अपने ट्विटर एकाउंट पर इस सूची को शेयर करते हुए लिखा – भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित,  बधाई ! अब जल्दी ही “भारतीय झूठ पार्टी”अपनी नई मीडिया टीम को झूठ बोलने की ट्रेनिंग देगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews