
भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए किसानों से कहा है कि कोरोना महामारी के बीच गेंहू की कटाई सिर पर है। इस समय किसानों को न तो हार्वेस्टर मिल रहे हैं न अन्य मजदूर। इसलिये अरूण यादव ने सीएम शिवराज को पत्र लिखकर मांग की है लॉकडाउन में गेंहू कटाई के लिये सरकार को विशेष प्रबंध करना चाहिये, साथ ही जो फसल किसानों के गोदामों में आ चुकी है उसकी बिक्र की व्यवस्था भी की जानी चाहिए।
अरूण यादव ने दूसरे स्थानों से प्रदेश में लौटने वाले मज़दूर के लिये विशेष मजदूरी दर का प्रबंधन करने की मांग भी की है। उन्होने कहा कि सरकार को इस संकटकाल में सरकार को किसान, मजदूरों और गरीबों के लिये हरसंभव सहायता की जानी चाहिये।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

