दसवीं की छात्रा से ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

दसवीं की छात्रा से ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Bhopal Crime News: भोपाल में दसवीं की एक छात्रा के साथ ऑटो चालक द्वारा दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। यह ऑटो चालक छात्रा के मोहल्ले में ही रहता है।बहला-फुसलाकर ये उसे अपने साथ एक होटल में ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। यह भी सामने आया है कि यह शादी का झांसा देकर लंबे समय से छात्रा का यौन शोषण चल रहा था। जब यह जानकारी घरवालों को लगी तो वह छात्रा को लेकर पुलिस थाने पहुंचे और ऑटो चालक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया। आज मिलते ही पुलिस ने ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया है।

ये मामला भोपाल के ऐशबाग थाना इलाके का बताया जा रहा है। यहां पर रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी जो दसवीं में पढ़ती है उसकी मुलाकात अल्तमश नामक एक युवक से हुई जो उसी के मोहल्ले में रहता है और ऑटो चलाने का काम करता है। जान पहचान होने के बाद इन दोनों के बीच दोस्ती हुई और प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसके बाद युवक ने छात्रा को बुलाया और एक होटल में ले जाकर उसका दुष्कर्म किया। अब यह कहा कि वह इस बारे में अपने परिजनों से बात करेगी तो युवक ने उसे शादी का झांसा देकर चुप करा दिया। इसके बाद वो लगातार छात्रा का शोषण करता रहा।

बेटी के प्रेम प्रसंग के बारे में जब मां को जानकारी लगी तो उन्होंने पूछताछ की। पर बेटी ने बताया कि अल्तमश उसे बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गया था जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में डरा धमका कर चुप कर दिया। की बात सुनकर मैं उसे अपने साथ लेकर थाने पहुंची और युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews