भोपाल में चोर गिरोह का आतंक, बैरागढ़ में सुने मकानों को बना रहे निशाना

मनोहरलाल पारवानी घर पहुंचे तो देखा कि घर के दरवाजे पर ताला लगा है, लेकिन पूरा सामान बिखरा पड़ा है। गनीमत ये थी कि घर में ऐसे कोई भी कीमती सामान नहीं था क्योंकि मनोहरलाल वर्तमान में ग्रीन एकड़ कालोनी में रहते है।
भोपाल में चोर गिरोह का आतंक, बैरागढ़ में सुने मकानों को बना रहे निशाना

Bhopal News : राजधानी भोपाल के व्यापारिक नगर बैरागढ़ में सुखा नशा करने वाला चोर गिरोह इन दिनों सक्रिय हो गया है, जो रात के समय मौका देखकर सुने मकान को अपना निशाना बनाते है और मकान में रखा पूरा सामान चोरी कर लेते हैं। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। जिसका एक ताजा मामला बैरागढ़ के पॉश कालोनी वन ट्री हिल्स के पास से सामने आया है, जहां दो दिन चोरों द्वारा सामान तितर बितर कर दिया गया। इससे पहले भी संत नगर में 2 दुकानें और एक नवनिर्मित होटल को भी निशाना बनाया जा चुका है। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

मामला दर्ज

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह जब मनोहरलाल पारवानी घर पहुंचे तो देखा कि घर के दरवाजे पर ताला लगा है, लेकिन पूरा सामान बिखरा पड़ा है। गनीमत ये थी कि घर में ऐसे कोई भी कीमती सामान नहीं था क्योंकि मनोहरलाल वर्तमान में ग्रीन एकड़ कालोनी में रहते है। वहीं, फरियादी ने इसकी शिकायत थाने में कर दी है।

लोगों में भय का माहौल

मिली जानकारी के अनुसार, चोर घटना को करने के लिए घर के अंदर ही बिस्तर, अलमारी और उसके आसपास भी रोशनी के लिए आग भी जलाते है। यह आग किसी भी दिन बड़ी घटना का रूप ले सकती है। इधर, आए दिन हो रही चोरियों से लोगों में भय का वातावरण बना हुआ है। लोग पुलिस की रात्री गश्त पर अब सवाल करने लगे है। बैरागढ़ थाने में बगैर लेन देन के कोई भी काम न होने का आरोप लगा रहे है।

[dgv_vimeo_video id=”1004011749″]

रवि कुमार, भोपाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews