सिलावट का दावा-उपचुनाव से पहले कांग्रेस के कई दिग्गज होंगे BJP में शामिल

सिलावट का दावा-उपचुनाव से पहले कांग्रेस के कई दिग्गज होंगे BJP में शामिल

भोपाल।
कोरोना संकट (Corona Crisis) के बीच उपचुनाव (By election) को लेकर भाजपा (BJP) की तैयारियां जोरों पर चल रही है। पार्टी कार्यालय से लेकर बीजेपी नेताओं तक के घर बैठकों का दौर तेजी से चल रहा है। वहीं कांग्रेस (Congress) छोड़ भाजपा में आये ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और उनके समर्थकों ने भी अपने अपने स्तर पर जमीन फिर से मजबूत करना शुरु कर दिया है। इसी कड़ी में आज सोमवार को शिवराज सरकार (shivraj sarkar) में सिंधिया समर्थक कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट (Scindia pro-cabinet minister Tulsi Silavat) ने सांवेर सीट से छह बड़े नेताओं को पार्टी में शामिल करवाया।वही सिलावट ने दावा किया कि आगे भी कई कांग्रेस के कई दिग्गज नेता बीजेपी में शामिल होंगे।वही इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस में हलचल मच गई है।

आज बीजेपी कार्यालय में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट के नेतृत्व में सांवेर विधानसभा के छह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री शिवराज और प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करवाई।इस दौरान वीडी शर्मा ने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि तुलसी सिलावट के नेतृत्व में सांवेर कांग्रेस मुक्त हो ।वही मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में आने का सिलसिला जारी रहेगा।सिलावट ने और भी कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में शामिल होने का दावा किया। सिलावट ने कहा कि ये तो अभी शुरुआत है लॉक डाउन चल रहा है अभी सांवेर विधानसभा के कई और कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल होंगे।वही उ्न्होंने कहा कि कांग्रेस के बड़े बड़े नेता भी बीजेपी में शामिल होंगे, कोई सोच भी नहीं सकता है।

इन नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

वर्तमान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंडी अध्यक्ष भारत सिंह चौहान
सांवेर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य  दिलीप चौधरी
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष इंदौर  हुकुम सिंह सांखला
मार्केटिंग अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता  नगजी राम ठाकुर
वरिष्ठ खाती समाजसेवी  हुकुम सिंह पटेल
किसान कांग्रेस इंदौर के जिला अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य  ओम सेठ शामिल

कांग्रेस ने साधा निशाना

इंदौर के कांग्रेस के नेताओं के बीजेपी में शामिल होने पर एमपी कांग्रेस ने ट्वीटर के माध्यम से हमला बोला है। एमपी कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि प्रदेश महामारी से त्रस्त, बीजेपी अपनी राजनीति में मस्त> शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के साथ बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करते ये उसी इंदौर के नेता हैं जहां कोरोना की मौत से मातम पसरा है। जनता के लिये- महामारी, मातम और लाश है, बीजेपी के लिये- नई सदस्यता का उल्लास है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews