सट्टेबाजी में पुलिस की मिलीभगत, एएसआई सस्पेंड, थानेदार पर भी गिर सकती है गाज

सट्टेबाजी में पुलिस की मिलीभगत, एएसआई सस्पेंड, थानेदार पर भी गिर सकती है गाज

भोपाल। राजधानी भोपाल में सट्टा कारोबार तेजी से फल फूल रहा है, अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई कार्रवाई के बाद सटोरियों को संरक्षण देने के आरोप में शनिवार को अशोका गार्डन थाने के एएसआई मनोज यादव को सस्पेंड किया गया है। इधर एमपी नगर सीएसपी सतीश समाधिया के अनुसार टीआई अशोका गार्डन की भूमिका भी सटोरियों के साथ संदिग्ध है। उनके खिलाफ प्रतिवेदन बनाकर डीआईजी को भेजा गया है। प्रतिवेदन के आधार पर टीआई पर गाज गिरना तय है। अशोका गार्डन थाने में लंबे समय से जमे आरक्षक श्रीकृष्ण कटारिया एवं अन्य को भी हटाया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार चार माह से जिला बदर चल रहे बदमाश लल्लू उर्फ रईस के घर तीन दिन पहले सीएसपी व टीम ने छापा मारा था। इस कार्रवाई में सात लोगों का जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया था। जबकि रईस लल्लू को फरार बताया दिया। सीएसपी की टीम को इस दौरान टीआई व एएसआई यादव की मिली भगत की जानकारी मिली थी। सीएसपी ने जांच के बाद प्रतिवेदन एसपी को सौंपा था। जिसके आधार पर एसपी ने यादव को सस्पेंड किया। उन्हें महकमे से बर्खास्त करने की कार्रवाई पर भी विचार किया जा रहा है। वहीं अशोका गार्डन थाना सूत्रों की अगर माने तो आरक्षक रामकृष्ण कटारिया भी रूप नगर के सटोरियों का करीबी है। पूर्व में इसका एमपी नगर ट्रांसफर हुआ था। जहां महज एक माह नौकरी की और राजनीतिक पहुंच का इस्तमाल कर दोबारा अशोका गार्डन थाने में पहुंच गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews