धार्मिक आयोजनों, त्योहारों को लेकर भोपाल कलेक्टर ने जारी की नई गाइडलाइन

धार्मिक आयोजनों, त्योहारों को लेकर भोपाल कलेक्टर ने जारी की नई गाइडलाइन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
कोरोना संकट के बीच त्योहारों को लेकर राजधानी भोपाल में कलेक्टर अविनाश लवानिया ने नई गाइडलाइन जारी की है| कोई भी धार्मिक कार्य, त्यौहार का आयोजन सार्वजनिक स्थलों पर नहीं किया जाएगा न ही कोई धार्मिक जुलूस या रैली निकाली जाएगी । साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर किसी प्रकार की मूर्ति, झांकी एवं ताजिए आदि स्थापित नहीं किए जाएंगे ।

कलेक्टर अविनाश लवानिया ने इस संबंध में निर्देश जारी कर सभी भोपालवासियों से अपेक्षा की है कि सभी अपने अपने घरों में पूजा, उपासना करेंगे । कोविड 19 की रोकथाम और बचाव के लिए यह आवश्यक कदम उठाया गया है।

श्री लवानिया ने निर्देश दिए है कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम राज्य शासन द्वारा प्रसारित निर्देशों के अनुसार आयोजित किया जाए । सार्वजनिक, धार्मिक और निजी तौर पर आयोजित किए जाने वाले समारोहों में 5 से अधिक व्यक्ति इकट्ठा ना हो साथ ही फेस कवर एवं सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए ।

उल्लेखनीय है कि अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग, मंत्रालय, भोपाल एस एन मिश्रा ने सभी जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारियों को निर्देश जारी कर धार्मिक कार्य, व्यवहार त्यौहार एवं उपासना स्थलों पर कोविड-19 से बचाव हेतु निर्देश जारी किए है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews