एक हजार व्यक्तियों को प्लाट दिलाने की मुहिम जारी, कमिश्नर के प्रयास से लोगों की जागी आस

एक हजार व्यक्तियों को प्लाट दिलाने की मुहिम जारी, कमिश्नर के प्रयास से लोगों की जागी आस

भोपाल। मध्य प्रदेश एंटी माफिया अभियान चल रहा है। जिसके तहत अवैध कब्जा और अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई चल रही है। अब भोपाल में जमीन को लेकर हुए धोखाधड़ी के शिकार लोगों को मदद देने के लिए कमिश्नर कल्पना श्रीवास्तव ने पहल की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं फरियादियों को उनकी जमीन का कब्जा और रजिस्ट्री भी कराई जाए।

गुरुवार को भोपाल संभागायुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने सहकारिता विभाग के अफसरों की समीक्षा बैठक ली और अधिकारियों को गृह निर्माण समितियों की धोखाधड़ी के शिकार वास्तविक परिवारों को भूखंड आवंटन पत्र के साथ कब्जा दिलाकर उनकी रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करें। कमिश्नर श्रीवास्तव ने आज धोखाधड़ी के शिकार व्यक्तियों से उनकी समस्या जानी और इस संबंध में विषेश सुनवाई की। कमिश्नर ने कहा कि आगामी एक पखवाड़े में सुनिश्चित करें कि चिन्हित एक हजार परिवारों को उनके प्लॉट आवंटन तो हो ही, भूखंड पर उनका कब्जा और रजिस्ट्री भी हो जाए । उन्होंने कहा कि अब तक प्राप्त लगभग साढ़े पांच सौ शिकायतों को पूरी गंभीरता से निराकृत करें । उन्होंने विशेष जनसुनवाई अभियान लगातार चलाने के निर्देश भी दिए हैं ।

जिले में कुल 39 भूमि अतिक्रमणकर्ता को चिन्हित कर उनके अवैध संरचनाओं को ध्वस्त किया गया है । इनमें से 09 बड़े भूमि अतिक्रमणकर्ताओं के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई । अवैध कॉलोनाइजरों पर भी आवश्यकता अनुसार कार्यवाही की गई है। जिले में 24 स्थानों पर 59.76 एकड़ शासकीय भूमि (अनुमानित बाजार मूल्य 97.59 करोड़ रूपये) अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। आपराधिक गतिविधियों में शमिल तथा अवैध कार्य करने वाले कुल – 09 व्यक्ति चिन्हित किये गये जिनके विरूद्ध जिला प्रशासन द्वारा अवैध शॉपिंग कॉम्पलेक्स एवं मकान का अतिक्रमण तथा अन्य अपराधिक कृत्य के मद्धेनजर कड़ी कार्यवाही की जा रही है इनमें से एक व्यक्ति को जिला बदर कर व अन्य तीन के विरूद्ध कार्यवाही प्रचलित है। भोपाल शहर के व्यावसायिक क्षेत्र के अन्दर चल रहे बिना अनुमति के 02 होटल पर कड़ी कार्यवाही करते हुये उनकी संरचना को ध्वस्त कर, इन होटलों में हो रहे अवैध कार्यों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। हवाला कार्यों में संलग्न एक व्यापारी से चांदी-सोना एवं नगदी को जप्त किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews