BHOPAL UPDATE : 2 महिला पुलिसकर्मी और 1 डॉक्टर समेत 27 कोरोना पॉजिटिव

BHOPAL UPDATE : 2 महिला पुलिसकर्मी और 1 डॉक्टर समेत 27 कोरोना पॉजिटिव

भोपाल।
मध्यप्रदेश (madhypradesh) के इंदौर (indore) की तरह भोपाल(bhopal) में भी कोरोना वायरस(corona virus) संक्रमण का कहर बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को यहां 27 नए कोरोना पॉजिटिव(corona positive) मिले। इसके साथ ही भोपाल में मरीजों की संख्या 900 के पार पहुंच गई है। वही प्रदेश का आंकड़ा 4000 के पार और 140 से ज्यादा की मौत हो चुकी है।

दरअसल, राजधानी भोपाल में आज गुरुवार को 27 लोगों को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है । इसमें एम्स के एक डॉक्टर और एम्स पीजी हॉस्टल की जूनियर डॉक्टर भी शामिल है।वही 2 महिला पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जहांगीराबाद में भी 4 नए कोरोना के मामले सामने आए है लेकिन जहांगीराबाद के अलावा सुभाष कॉलोनी समेत कई इलाकों से ये कोरोना पॉजिटिव सामने आए है।

बता दे कि बुधवार को ही भोपाल में 42 नए कोरोना पॉजिटिव मिले थे, इनमें 18 मरीज जहांगीराबाद के थे। इनमें सात साल का एक बच्चा भी शामिल था। अकेले जहांगीराबाद क्षेत्र में पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 200 के पार हो गई है। वही पूरे भोपाल में मरीजों की संख्या 900 से पार पहुंच चुकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews