Bhopal Corona Update : पहली बार सबसे बड़ा रिकॉर्ड, एक साथ 221 कोरोना पॉजिटिव

mp

भोपाल।

राजधानी भोपाल में कोरोना आए दिन नए-नए बैंचमार्क सेट कर रहा है। बेकाबू कोरोना से भोपाल में स्थिति लगातार लगातार बिगड़ती जा रही है। कोरोना का वायरस भोपाल के हर थाना क्षेत्र में अपने पैर पसार चुका है। बीते 10 दिनों में राजधानी में कोरोना के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी देखने हो मिली है। 15 जुलाई से यहां लगातार 100 से अधिक कोरोना के मामले सामने आ रहे है। वहीं आज भोपाल में कोरोना के रिकॉर्ड मरीज निकले है। आज यहां पहली बार एक दिन में कोरोना के 221 नए मामले सामने आए है। इतनी बड़ी संख्या में मिले संक्रमितों के बाद शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है।

5 हज़ार पार हुआ संक्रमण
आज आई कोरोना की रिपोर्ट के बाद भोपाल में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 5 हज़ार पार हो चुका है। भोपल में अब कोरोना के 5198 मामले हो गया है। अब तक 150 लोगों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है। राजधानी में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 3346 हो गई है। वहीं यहां कुल एक्टिव केसों की संख्या 1630 हो गई है।

चिरायु अस्पताल के डायरेक्टर का परिवार संक्रमित
भोपाल में तेजी से फैलाते संक्रमण कोरोना का इलाज कर रहे डक्टरों और उनके परिवार तक को नही बक्श रहा है। कोरोना ने भोपाल के सबसे बड़े कोविड-19 चिरायु अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. अजय गोयनका के परिवार को अपनो चपेट में ले लिया है। डॉ. गोयनका के परिवार के 4 सदस्य कोरोना से संक्रमित पाए गए है। E3 अरेरा कॉलोनी से 4 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जहाँगीराबाद में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़े है यहां सीआई कॉलोनी में आज 7 संक्रमित निकले है। 107 आरएफ से 2 जवान संक्रमित पाए गए है। इसके अलावा सीआरपीएफ, कटारा हिल्स, ईदगाह हिल्स, शाहजहानाबाद, भेल, साकेत नगर, तुलसी नगर, पुराना भोपाल समेत कई क्षेत्रों में मरीज निकले है।

हर घंटे मिल रहे 5 मरीज
भोपाल में जुलाई के महीने में अब तक की स्थिति में हर घंटे 5 मरीज मिल रहे हैं। जुलाई में अब तक शहर में 2841 मरीज मिल चुके हैं। औसतन हर दिन में शहर में 114 मरीज मिल रहे हैं, और हर घंटे करीब 5 मरीज मिल रहे हैं

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews