नशे में धुत युवक ने किया गायों को घायल, दो की मौत, कई की हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

तनाव फैलता उससे पहले ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया, आरोपी युवक ने नशे में धुत होने के बाद कुछ गायों की गर्दन काटकर मौत के घाट उतार दिया वही कुछ गायों के पेट में छुरा घोंप दिया।
BHOPAL POLICE

BHOPAL POLICE ARREST

BHOPAL NEWS : राजधानी भोपाल के पिपलानी के चाँदबाड़ी इलाके में देर रात नशे में धुत एक युवक ने गायों को घायल कर दिया, युवक ने पड़ोस में घर के पीछे बंधी गायों पर छुरे से हमला किया, घटना में दो गायों की मौत हो गई, वही कुछ गाय घायल हो गई, घटना से इलाके में सनसनी फैल गई पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई, लेकिन तनाव फैलता उससे पहले ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया, आरोपी युवक ने नशे में धुत होने के बाद कुछ गायों की गर्दन काटकर मौत के घाट उतार दिया वही कुछ गायों के पेट में छुरा घोंप दिया।

[dgv_vimeo_video id=”1066158971″]

नशे में दिया वारदात को अंजाम 

भोपाल के पिपलानी में चाँदबाड़ी इलाके में सुरेन्द्र अहिरवार नाम के युवक के घर में पीछे बंधी गायों को देर रात किसी अज्ञात शख्स ने बुरी तरह घायल कर दिया, घर के लोग जब तक डाक्टर को बुलाते दो गायों ने दम तोड़ दिया और बाकी की हालत भी गंभीर हो गई, जैसे ही घटना की खबर इलाके में फैली, लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई, घटना से इलाके में सनसनी फैल गई, तनाव बढ़ने लगा, पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची, मौके पर दो गायों की गर्दन काटी गई थी और करीबन 4 से 5 गायों के पेट में वार किया गया था। पुलिस भी गायों की हालत देखकर हैरान रह गई, संवेदनशील मामला देखकर पुलिस ने फौरन जांच शुरू की, और फिर प्रारम्भिक पूछताछ में ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

आरोपी गिरफ्तार, लगाया NSA, भेजा जेल 

पुलिस ने इलाके के ही रहने वाले आशीष अहिरवार को गिरफ्तार किया, आरोपी ने बताया कि उसने शराब के नशे में गायों को मौत के घाट उतार दिया, उसकी गाय के मालिक से कोई रंजिश भी नहीं थी, हालांकि पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने माहौल बिगाड़ने के चलते इस घटना को अंजाम दिया। बेजुबानों के इतने गंभीर अपराध को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है वही पुलिस आरोपी पर NSA लगा रही है। घटना से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई लेकिन पुलिस की तत्परता ने माहौल बिगड़ने से पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वही घटना से स्थानीय लोगों में खासी नाराजगी है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews