भोपाल के जगदीशपुर में पहली ई-कैबिनेट बैठक कल, बस से पहुंचेंगे मंत्री और अधिकारी

भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा 19 जुलाई को होने वाली ई कैबिनेट की बैठक की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री और सभी मंत्री बस से पहुंचेंगे।
Bhopal

राजधानी भोपाल के जगदीशपुर में पहली बार ई कैबिनेट बैठक का आयोजन होने जा रहा है। बैठक की व्यस्था में किसी तरह की कमी ना रहे। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है। तैयारी लगभग अंतिम चरण तक पहुंच चुकी है।

बता दें कि 19 जुलाई रविवार को भोपाल के जगदीशपुर में मंत्री परिषद की बैठक होने वाली है। इस बैठक को लेकर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने देहात पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधिकारियों के साथ मौका स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वह बस के जरिए जगदीशपुर पहुंचे और मार्ग का निरीक्षण किया।

बदली गई आवागमन की व्यवस्था

रविवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री सहित, मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इन सभी के आवागमन की योजना में प्रशासन द्वारा बदलाव किया गया है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री सहित सभी नेता और वरिष्ठ अधिकारी सीएम हाउस से दो बसों में सवार होंगे और जगदीशपुर पहुंचेंगे।

कलेक्टर ने लिया जायजा

भोपाल कलेक्टर जगदीशपुर के चमन महल पहुंचे। यहां उन्होंने सुरक्षा, पार्किंग, यातायात, प्रोटोकॉल सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। ई कैबिनेट बैठक के सफल आयोजन के लिए तैयारियां समय से पूरी की जा रही है।

बेहतर होगा यातायात प्रबंधन और समन्वय

सभी के बस से बैठक के लिए पहुंचने की व्यवस्था का उद्देश्य यातायात प्रबंधन, सुरक्षा और समन्वय को बेहतर बनाना है। इसके लिए लांबाखेड़ा बाईपास से जगदीशपुर तक के लिए नई सड़क का निर्माण भी किया गया है। इससे वाहनों का आवागमन सुगम तरीके से होगा और कोई परेशानी नहीं आएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews