Bhopal News: हबीबगंज में ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगाई आग, 4 मोटरसाइकिल जलकर खाक

दरअसल, मामला हबीबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत 12 नंबर B, D, A मल्टी इंदिरा नगर का है। जब रात के करीब 3.30 के आसपास इस घटना को अंजाम दिया गया है।
Bhopal News: हबीबगंज में ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगाई आग, 4 मोटरसाइकिल जलकर खाक

Bhopal News : राजधानी भोपाल के हबीबगंज में आज रात लगभग 3:30 बजे असामाजिक तत्व द्वारा ब्लॉक B1 के नीचे पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिलों में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई, जिससे 4 बाइक जलकर खाक हो गई। जिसकी जानकारी लगते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इसके अलावा, मल्टी भवन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। आइए जानते हैं विस्तार से पूरा…

इंदिरा नगर का मामला

दरअसल, मामला हबीबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत 12 नंबर B, D, A मल्टी इंदिरा नगर का है। जब रात के करीब 3.30 के आसपास इस घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि, गनीमत यह रही कि आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, वरना मल्टी में बने लगभग 60 फ्लैट और उनमें रहने वाले रहवासी जल जाते और बड़ा हादसा हो सकता था।

[dgv_vimeo_video id=”938146377″]

जांच जारी

मिली जानकारी के अनुसार, एक महीने पहले भी इसी मल्टी की पार्किंग में 1 बाइक की बॉडी चोरी हो गई थी। इसके अलावा, 12 नंबर मल्टी में बने सातों ब्लॉक में आएदिन चोरियां होती रहती है। एक साल पहले भी यहां आगजनी की घटना हो चुकी है, जिसमें लगभग 35 से 40 मोटरसाइकिल जलकर खाक हो चुकी है। जिसपर आज तक पुलिस-प्रशासन द्वारा कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। फिलहाल, मामले को लेकर रहवासियों ने नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, पुलिस ने मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही परिसर और आसपास में लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews