भोपाल नगर निगम ने बकाया बिजली बिल देने से किया इनकार

भोपाल नगर निगम ने बकाया बिजली बिल देने से किया इनकार

भोपाल।

नगर निगम ने बिजली कंपनी के बिल का बकाया भुगतान नही किया है, जिसके चलते आने वाले समय में शहर की सड़को पर अंधेरा छा सकता है। बिजली कंपनी ने कहा कि अगर भुगतान नही किया गया तो आने वाले समय में निगम दिए कनेक्शन काटे जा सकते है। नगर निगम पर बिजली कंपनी का करीब एक अरब रुपया से ज्यादा का बकाया हो गया है। निगम ने ये राशि देने से माना कर दिया है ।

निगम के माना करने के बाद अब बिजली कंपनी ने ने शासन से गुहार लगाई है कि नगर निगम से बिजली का बकाया भुगतान कराएं या फिर निगम को दी जाने वाली चूंगी क्षतिपूर्ति निगम को ना देते हुए बिजली कंपनी को दें। स्ट्रीट लाइट, जलकार्य के साथ निगम के 85 वार्ड कार्यालय, 19 जोन कार्यालयों के साथ आईएसबीटी निगम परिषद भवन, माता मंदिर स्थित निगम मुख्यालय, मल्टीलेवल पार्र्किंग, नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र समेत अन्य कनेक्शन है। बिजली कंपनी ने बकाया वसूली के लिए शहर में कई क्षेत्रों के स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन भी काट दिए है। फिर भी बिजली बिल का भुगतान नहीं किया गया। अब निगम प्रशासन द्वारा भुगतान करने से स्पष्ट इंकार करने के बाद कंपनी बड़ी कार्रवाई का मन बना रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews