भोपाल नगर निगम की कार्रवाई-सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी व सी.एंड.डी. वेस्ट फैलाने वालों से वसूला जुर्माना

निगम ने गंदगी फैलाने के 196 प्रकरणों में 43 हजार 50 रूपये तथा सी.एण्ड.डी वेस्ट के 13 प्रकरणों में 12 हजार 400 रूपये की राशि स्पॉट फाईन जुर्माने के रूप में वसूला 
Bhopal Municipal Corporation takes action

Bhopal Municipal Corporation takes action – fines

नगर निगम द्वारा शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को उच्च स्तरीय बनाने के साथ ही स्वच्छता के निर्धारित मानकों का पालन न करने व गंदगी फैलाकर निगम की साफ-सफाई व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने, सड़कों एवं सार्वजनिक एवं खुले स्थानों पर भवन निर्माण सामग्री एवं सी.एण्ड.डी वेस्ट फैलाकर वायु को प्रदूषित करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई भी की जा रही है।

वसूला जुर्माना 

वही अन्य जोन क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए सड़कों, व सार्वजनिक स्थलों फैलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 196 प्रकरणों 43 हजार 50 रूपये तथा सी.एंड.डी वेस्ट फैकने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 13 प्रकरणों में 12 हजार 400 रूपये की राशि वसूल की।

सड़कों, खुले में सी.एंड.डी वेस्ट फेंकने, निर्माणाधीन भवनों में ग्रीन नेट न लगाने पर कार्रवाई 

निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा शहर में विभिन्न प्रकार से साफ-सफाई व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों तथा सड़कों, सार्वजनिक स्थलों पर सी.एंड.डी वेस्ट फेकने व निर्माणाधीन भवनों में ग्रीन नेट न लगाकर वायु गुणवत्ता को प्रभावित करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।  निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने गंदगी फैलाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए जोन क्र. 01 में 10 प्रकरणों में 01 हजार 150 रूपये, जोन क्र. 02 में 04 प्रकरणों में 01 हजार रूपये, जोन क्र. 04 में 05 प्रकरणों में 01 हजार 500 रूपये, जोन क्र. 05 में 04 प्रकरणों में 03 हजार रूपये, जोन क्र. 07 में 15 प्रकरणों में 01 हजार 500 रूपये, जोन क्र. 09 में 03 प्रकरणों में 01 हजार 300 रूपये, जोन क्र. 10 में 16 प्रकरणों 14 हजार 900 रूपये, जोन क्र. 11 में 14 प्रकरणों में 01 हजार 400 रूपये, जोन क्र. 12 में 16 प्रकरणों में 03 हजार 400 रूपये, जोन क्र. 13 में 07 प्रकरणों में 700 रूपये, जोन क्र. 14 में 24 प्रकरणों में 03 हजार 200 रूपये, जोन क्र. 15 में 20 प्रकरणों में 02 हजार रूपये, जोन क्र. 16 में 33 प्रकरणों में 03 हजार 600 रूपये, जोन क्र. 18 में 20 प्रकरणों में 03 हजार 900 रूपये तथा जोन क्र. 21 में 05 प्रकरणों में 500 रूपये की राशि वसूल की। इस प्रकार गंदगी फैलाने वालों के विरूद्ध 196 प्रकरणों 43 हजार 50 रुपये की राशि स्पॉट फाईन/जुर्माने के रूप में वसूल की।

स्पॉट कार्रवाई 

निगम के अमले ने सड़कों, सार्वजनिक स्थलों पर सी.एंड.डी वेस्ट फेंकने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए जोन क्र. 04 में 01 प्रकरण में  500 रुपये, जोन क्र. 05 में 01 प्रकरण 500 रुपये, जोन क्र. 09 में 03 प्रकरण 01 हजार 300 रूपये, जोन क्र. 10 में 02 प्रकरणों में 07 हजार  रुपये, जोन क्र. 11 में 01 प्रकरण में  100 रुपये, जोन क्र. 12 में 02 प्रकरणों में  01 हजार रुपये तथा जोन क्र. 18 में 03 प्रकरणों में 02 हजार रुपये की राशि स्पॉट फाईन/जुर्माने के रूप में वसूल की। इस प्रकार कुल 13 प्रकरणों में 12 हजार 400 रुपये की राशि वसूल की।
Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews