Bhopal News : स्कूलों में धमकी भरे मेल भेजने वाला आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार

Bhopal News : स्कूलों में धमकी भरे मेल भेजने वाला आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पिछले दिनों राजधानी के 11 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल भेजने (Case of sending threatening mail to schools) वाले आरोपी को पुलिस ने तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भोपाल पुलिस आरोपी को भोपाल लेकर आएगी और पूछताछ करेगी।

राजधानी भोपाल के 11 नामी गिरामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल आने के बाद मप्र की साइबर पुलिस कड़े एक्शन मोड़ पर थी। पुलिस को लीड मिली थी कि इस मेल का कनेक्शन कोयंबटूर से है। एमपी साइबर पुलिस कोयंबटूर पहुंच गई और फिर पुलिस के हाथ सफलता मिल गई।

ये भी पढ़ें – SAHARA पर EOW की बड़ी कार्रवाई, 44 पर FIR दर्ज, BJP विधायक हुए मुखर

आपको बता दें कि जिस तरह के धमकी भरे ईमेल 13 मई को भोपाल के स्कूलों को मिले थे उसी तरह के ईमेल 8 अप्रैल को बेंगलुरु और कोयंबटूर के स्कूलों को भी मिले थे, वहां की पुलिस भी आरोपी को तलाश रही थी।  आरोपी को बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें – राजीव गांधी का हत्यारा रिहा, भड़की कांग्रेस पीएम नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना

शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी हैकर है और उसने मस्ती के लिए इस तरह के ईमेल भेजे थे।  बहरहाल मप्र पुलिस प्रोटेक्शन वारंट पर जल्दी ही आरोपी को भोपाल लेकर आएगी और उससे पूछताछ करेगी।

ये भी पढ़ें – MPPEB : युवाओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना, 1600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, विज्ञापन जारी, विभाग ने PEB को भेजा प्रस्ताव

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews