Bhopal News : FPAI और IEHE के बीच हुआ अनुबंध, स्टूडेंट्स को होगा बहुत लाभ

Bhopal News : FPAI और IEHE के बीच हुआ अनुबंध, स्टूडेंट्स को होगा बहुत लाभ

Bhopal News : मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार प्रदेश में पढ़ने  वाले स्टूडेंट्स के लिए तरह तरह के प्रोग्राम चलाती है बाहर की संस्थाओं से कई तरह के अनुबंध भी करती है जिसका सीधा लाभ स्टूडेंट्स को मिलता है, इसी क्रम में अब सामाजिक संस्थाएं बभी आगे आ रही हैं, आज भोपाल की एक शैक्षणिक संस्था और एक सामाजिक विकास से जुड़े संस्थान के मध्य  अनुबंध हुआ है।

FPAI और IEHE के बीच हुआ अनुबंध

विद्यार्थियों में सामाजिक विकास की गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा, शैक्षिणक परियोजना कार्य तथा व्यक्तिव विकास को बढ़ावा देने और रुचि पैदा करने के उद्देश्य से फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (FPAI) भोपाल शाखा और इंस्टीट्यूट फॉर एक्सलेन्स इन हायर एजुकेशन (IEHE), भोपाल के बीच आज  12 सितम्बर 2023 को एक अनुबंध किया गया।

इस अनुबंध से स्टूडेंट्स को होगा ये लाभ  

अनुबंध का उद्देश्य बताते हुए कहा गया कि सामाजिक विकास से जुडी गतिविधियों से विद्यार्थियों को जोड़ने, शिक्षण और सामाजिक गतिविधियों के तहत अनुसंधान, संयुक्त शैक्षणिक और स्वास्थ्य शिक्षा से जुड़े कार्यक्रमों के साथ-साथ सहयोगात्मक आयोजनों को सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक और सहयोगात्मक शिक्षण और अनुसंधान सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।

अनुबंध के दौरान IEHE की ओर से डायरेक्टर  डॉ. प्रग्येश अग्रवाल, प्रोफेसर डॉ. इंदु पाण्डेय एवं डॉ. साधना पाण्डेय और फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (FPAI) भोपाल शाखा की तरफ से चेयरपर्सन डॉ. रुचिरा चौधरी, शाखा प्रबंधक  नीलेश चौबे उपस्थित थे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews