Bhopal News : कांग्रेस ने गौतम अडानी मामले पर एसबीआई बैंक के बाहर जमकर किया प्रदर्शन

Bhopal News : कांग्रेस ने गौतम अडानी मामले पर एसबीआई बैंक के बाहर जमकर किया प्रदर्शन

Bhopal News : बढ़ती महंगाई और अडानी अंबानी को केन्द्र सरकार द्वारा फायदा पहुंचाने को लेकर शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस द्वारा एसबीआई बैंक के सामने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारे बाजी की गई। इस प्रदर्शन में भोपाल जिलाध्यक्ष सहित कोलार कांग्रेस ब्लॉक और गांधी नगर ब्लॉक के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

यह है मामला

प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय कैलाश मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाया कि जब से मोदी इस देश में प्रधानमंत्री बने है तब से अब तक हमेशा उन्होने पूंजीपतियों को ही लाभ पहुंचाया हैं ओर गरीब जनता का कोई ध्यान नही रखा है। प्रदेश महामंत्री अवनीश भागर्व ने कहा कि मोदी और अमित शाह का महंगाई से कोई सरोकार नहीं है। वे आए दिन बेतहाशा महंगाई बढाते जा रहे हैं।

ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक मारण ने अपने उदबोधन में कहा कि देश की वित्त मंत्री सीता रमण को अपने पद पर रहने का कोई हक नहीे है। उन्हे इस्तीफा दे देना चाहिए। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष ने केन्द्र सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के प्रभारी सुरेन्द्र चौबे,माधू चांदवानी,तुलसी जोतवानी,पूर्व विधायक जितेन्द्र डागा, आनंद सबधानी ने भी संबोधित किया।
भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews