
Bhopal News: भोपाल में स्थित वल्लभ भवन के तीसरे मंजिल पर शनिवार की सुबह अचानक आग लगने की खबर सामने आई। । आग की लपटें धीरे-धीरे 5वीं और 6वीं मंजिल पर पहुँच गई। मौके पर भोपाल का फायर अमला पहुंचा और आग पर काबू भी पाया गया। लेकिन हवा के कारण एक बार फिर मंत्रालय भवन में आग भड़क उठी। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। सेना और एयरपोर्ट दमकलें भी बुलाई गई हैं। मंत्रालय के 5 कर्मचारी बिल्डिंग के अंदर फंसे हुए थे, जिन्हें बचाया जा चुका है।
वल्लभ भवन में लगी आग…@BMCBhopal #vallabhbbawan #bhopal#BreakingNews pic.twitter.com/FxRD0y5cuG
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) March 9, 2024
[dgv_vimeo_video id=”921431948″]
कई जरूरी फ़ाइलें जलकर खाक
पिछले महीने ही सतपुड़ा भवन में आग लगने की खबर सामने आई थी। अब मंत्रालय भवन में आग लगने की खबर ने हड़कंप मचा दी है। वल्लभ भवन मुख्यमंत्री का सचिवालय है। यहाँ कई जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे, जो जलकर खाक हो चुके हैं।
[dgv_vimeo_video id=”921432324″]
आग के पीछे का कारण अज्ञात
अग्निकांड के पीछे की वजह अभी भी अज्ञात है। मामले का संज्ञान लेते हुए सीएम ने जांच के आदेश जारी किए हैं। घटनास्थल पर मुख्य सचिव वीरा राणा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सकहोव राघवेंद्र सिंह समेत कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मौजूद हैं।
[dgv_vimeo_video id=”921433212″]

