
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी भोपाल (Bhopal) में सड़कों के दिन फिरने वाले हैं। शहर की सड़कों की मरम्मत का कार्य एक अक्टूबर से शुरू किया जाएगा। इस बार के निर्देश नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने भोपाल शहर की सड़कों की समीक्षा के दौरान दिये। उन्होने कहा कि मरम्मत का कार्य निर्धारित मानदण्डों के अनुसार करवाएं और कार्य की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
उपचुनाव से पहले MP को बड़ी सौगातें, CM Shivraj ने किये कई बड़े ऐलान, नए तहसील की घोषणा
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार सितम्बर माह के बचे हुए दिनों में भी वर्षा होने की संभावना है। इसलिए इसके तुरंत बाद एक अक्टूबर से कार्य शुरू कर इसे समय-सीमा में पूरा करें। उन्होंने कहा कि जो सड़कें गारंटी पीरियड में हैं, उनकी मरम्मत का कार्य भी एक अक्टूबर से संबंधित कांट्रेक्टर से करवाया जाए। वहीं आयुक्त नगर निगम भोपाल के.वी.एस. चौधरी ने बताया कि शहर के 288 विभिन्न मार्गों की मरम्मत की कार्य-योजना बना ली गयी है। इसमें 70 करोड़ 60 लाख रुपये का खर्च अनुमानित है।
अब नहीं बने अवैध कॉलोनी
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने कहा कि अनाधिकृत कॉलोनियों के नियमितीकरण की कार्यवाही निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार करें। उन्होंने कहा कि इस बात का ध्यान रखें कि शहर में अब अवैध कॉलोनी नहीं बने। भूपेंद्र सिंह ने कम्पाउंडिंग के संबंध में भी कार्यवाही के निर्देश दिये। वहीं नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि अवैध कॉलोनी बनाने वालों के विरुद्ध एकआईआर करवायी जा रही है। बैठक में प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास मनीष सिंह, सीईओ स्मार्ट सिटी अंकित अस्थाना सहित नगर निगम और सीपीए के अधिकारी मौजूद रहे।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री @bhupendrasingho ने भोपाल शहर की सड़कों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि शहर की सड़कों की मरम्मत का कार्य आगामी 1 अक्टूबर से शुरू करें। मरम्मत का कार्य निर्धारित मानदण्डों के अनुसार करवायें। कार्य की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिये। pic.twitter.com/fg29QtIsKI
— Jansampark MP (@JansamparkMP) September 21, 2021
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

