भोपाल पुलिस ने पकड़ी तस्कर जीजा-साले की जोड़ी, 06 राज्य में फैला है नेटवर्क

पकड़े गए आरोपी आपस में रिश्तेदार है और पिछले कई सालों से अलग-अलग शहरों में तस्करी का काम कर रहे है।
bhopal Police arrested the notorious

bhopal Police arrested the notorious

 क्राइम ब्रांच भोपाल ने जीजा-साले को गिरफ्तार किया है,  पुलिस ने इनके पास से गांजा, एक बोलेरो वाहन जब्त किया है, जिसकी  कुल कीमती लगभग 16 लाख रुपये है। पकड़े गए आरोपी अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर है, बताया जा रहा है कि 06 राज्यों में इनका नेटवर्क फैला है। दोनों  पिछले 08 साल से गांजा तस्करी के धंधे में लिप्त है। दोनों आरोपी जगदलपुर और कानपुर में भी जेल की सजा काट चुके है, जमानत पर बाहर आते ही यह फिर से तस्करी शुरू कर देते है।

मुखबिर ने दी सूचना 

पुलिस को सूचना मिली कि  सरोज मेमोरियल स्कूल के पास बैरागढकलाँ गाँव थाना बैरागढ में दो व्यक्ति सफेद रंग की बोलेरो क्रमांक MP04ED7163 में बैठे हुए है जिनकी बोलेरो गाडी में गांजा रखा है जिसे बेचने के लिये वह ग्राहक का इंतजार कर रहे है यदि समय रहते पकड़ लिया गया तो उनके पास से बड़ी मात्रा मे गाँजा मिल सकता है। क्राइम ब्रांच की टीम मुखबिर सूचना के बाद सरोज मेमोरियल स्कूल के पास बैरागढ़ कला भोपाल पहुंची जहाँ सफेद रंग की बोलेरो गाडी क्रमांक MP04ED7163 सरोज मेमोरियल स्कूल के पास खाली प्लाट बैरागढ़ कला में खड़ी दिखी जिसमें मुखबिर द्वारा बताये अनुसार हुलिया के दो व्यक्ति बैठे दिखे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा।

पकड़े गए आरोपी 

हिरासत में लेने के बाद पूछताछ में युवकों ने अपना नाम दीपक सविता और मुकेश कुमार राठौर बताया जिसके बाद पुलिस  बोलेरो कार क्रमांक MP04ED7163 की तलाशी ली।  जिसमें बीच की सीट के नीचे तरफ मेट हटाकर देखा तो अलग से नीचे तरफ बॉक्स बना हुआ था जिसके अन्दर ब्राउन रंग की टेप से लिपटे हुए कुछ पैकेट रखे मिले जिन्हे बाहर निकाला गया पैकटो के संबंध में संदेहीगण से पूछा तो उनके द्वारा सभी पैकटो( संयुक्त रूप से ) का दोनों के होना बताया बोलेरो वाहन क्रमांक MP04ED7163 से मिले ब्राउन रंग के 06 पैकेट जिन्हे खोलकर चेक किया तो 06 पैकेट में रखा पदार्थ मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसकी कीमत करीबन 16 लाख है, पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews