पुलिस ने खोजे चोरी हुए मोबाईल, 04 लाख कीमत के फोन फरियादियों को लौटाए

पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से 15 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता अर्जित की है।
पुलिस ने खोजे चोरी हुए मोबाईल, 04 लाख कीमत के मोबाईल फरियादियों को लौटाए

भोपाल में संपत्ति संबंधी अपराध पर नियंत्रण रखने के मामलों में CEIR पोर्टल के माध्यम से शत प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने पुलिस आयुक्त नगरी पुलिस भोपाल हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल अवधेश गोस्वामी द्वारा निर्देशित किया गया है। जिसके तहत कोलार थाना पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से 15 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता अर्जित की है।

फरियादी हुए खुश 

शहर के थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर गुम हुए मोबाइलों के आवेदकों द्वारा थाने पर मोबाइल घूमने के संबंध में आवेदन पेश किया घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस साइबर पोर्टल CEIR पर सर्चिंग हेतु डाला गया सर्चिंग के दौरान थाना बागसेवनिया की साइबर टीम के द्वारा  मोबाइलो के अपडेट जानकारी प्राप्त कर विभिन्न नंबरों को ट्रैक कर 15 मोबाइल फोन बरामद किए गये हैं। गुमे हुये फोन पा कर फरियादियों के चेहरे पर रौनक आ गई।

04 लाख के मोबाईल बरामद  

पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गुम हुए मोबाईल बरामद किए, बरामद मोबाईल की कीमत करीबन 04 लाख रुपये है, पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुम हुए मोबाईल वापस फरियादियों को सौंपे।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews