भोपाल में 13 सितंबर को 35 इलाकों में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती

भोपाल में 13 सितंबर को मेंटेनेंस कार्य के चलते 35 इलाकों में 2 से 5 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली विभाग ने शहरवासियों से जरूरी काम निपटाने की अपील की है।
भोपाल में 13 सितंबर को 35 इलाकों में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार 13 सितंबर को शहर के करीब 35 इलाकों में 2 से 5 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी ने बताया कि यह कटौती मेंटेनेंस कार्य के चलते की जा रही है, जिसके कारण बिजली सप्लाई से जुड़े कार्य प्रभावित होंगे। इस संबंध में बिजली विभाग ने शहरवासियों से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।

बिजली कटौती वाले इलाकों में आनंद नगर, शंकर गार्डन, राजीव गांधी कॉलोनी, न्यू मार्केट, गुप्ता कॉलोनी, राहुल नगर, एमपी-एमएलए क्वार्टर, जवाहर चौक, टीटी नगर, गंगोत्री भवन, मीनाक्षी अपॉर्टमेंट, रिगालिया, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, शिरीन कॉम्पलेक्स, बादशाह अपॉर्टमेंट, मिसरोद फेस-1 और सलैया शामिल हैं। इसके अलावा दीपड़ी, रिदम पार्क, समरधा टोला, सिग्नेचर S-9 और आसपास के इलाके भी प्रभावित होंगे।

फाइन एवेन्यू फेस 2-3, ऑनेक्स पैलेस, आम्र स्टेट, ललिता नगर, अंकित परिसर और आसपास के इलाकों में भी बिजली कटौती होगी। इसके साथ ही हथाईखेड़ा, ऋषिपुरम, आईवीआरआई कॉलोनी, कॉरपोरेट कॉलोनी, गुप्ता कॉलोनी, प्रेस कॉलोनी और आसपास के इलाके भी इससे प्रभावित होंगे। बिजली विभाग ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस कटौती के समय से पहले अपने जरूरी कार्य निपटा लें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews