भोपाल रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, ओवर ब्रिज की सीढ़ियां गिरने से कई यात्री घायल

भोपाल रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, ओवर ब्रिज की सीढ़ियां गिरने से कई यात्री घायल

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। स्टेशन के ओवर ब्रिज की सीढ़ियों का मलबा गिरने से कई यात्री गंभीर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया है। आज सुबह तकरीबन 9:00 बजे हुआ हादसा। यह हादसा प्लेटफार्म नंबर 2 पर हुआ है। करीब आधआ दर्जन लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। जिन्हें राजधानी के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना में रेलवे की बड़ी लापरवाही समाने आ रही है, बताया जा रहा है कि ब्रिज के जर्जर होने की शिकायत कई लोगों ने अधिकारियों से की थी, लेकिन इसे सुधारने के लिए कोई काम नहीं किया गया और अब यह हादसा हो गया। जिस प्लेटफार्म पर ब्रिज गिरा है वहां से ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। भोपाल रेलवे स्टेशन पर एसडीआरएफ की टीम बुलाया गया है। यहां डीआरएम सहित आरपीएफ, जीआरपी के अधिकारी मौजूद हैं। घटना में ब्रिज पर से गुजर रहे लोग और उसके नीचे बैठे लोग घायल हुए हैं। सुबह नौ बजे झेलम पंजाब मेल समेत अन्य गाड़ियों के हजारों यात्री यहां से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक कंपनी हुआ और ब्रिज का एक हिस्सा नीचे आ गिरा। यह बात भी सामने आ रही है कि यह ब्रिज करीब 50 साल पुराना है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews