
भोपाल में मेट्रो रेल परियोजना के तहत निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इसके तहत अब गोविंदपुरा भेल क्षेत्र का निर्माण कार्य तेजी से किया जाने वाला है। यही वजह है कि अब ट्रैफिक डायवर्जन प्लान प्रशासन द्वारा जारी कर दिया गया है। मेट्रो ट्रैक निर्माण के तहत आईटीआई तिराहा से पिपलानी पेट्रोल पंप तिराहा तक पूरा मार्ग 22 दिनों तक बंद रहने वाला है।
इस मार्ग का उपयोग करने वाले लोगों को अब वैकल्पिक रास्ते से आना-जाना करना होगा। ट्रैफिक पुलिस ने 27 अक्टूबर से 17 नवंबर तक 22 दिन के लिए नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत वाहनों को आवाजाही पर पूरी तरह से रोक रहेगी। चलिए जान लेते हैं कि किन मार्गों का उपयोग किया जा सकता है।
ये रहेंगे बदले हुए रूट
प्रभात चौराहा से जेके रोड, मिनाल, पिपलानी पेट्रोल पम्प तिराहे की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन आईटीआई तिराहा पुलिया से पूर्व गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर सी होते हुए अनंत श्री अस्पताल से मुड़कर पिपलानी पेट्रोल पंप चौराहा की ओर जा सकेगें।
प्रभात चौराहा से गोविंदपुरा, अवधपुरी की ओर जाने वाले सभी प्रकार के हल्के एवं दो-पहिया वाहन प्रभात चौराहा, आईटीआई तिराहा से दाएं मुडकर हेमा स्कूल तिराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगें।
पिपलानी पेट्रोल पम्प तिराहे से प्रभात चौराहा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन पिपलानी पेट्रोल पम्प से बाएं मुडकर पिपलानी थाने के सामने होते हुए महात्मा गांधी चौराहा से दाएं ओर मुडकर कैरियर कॉलेज तिराहा होते हुए आईटीआई तिराहा, प्रभात चौराहा एवं नर्मदापुरम रोड की ओर जा सकेगें।
पिपलानी पेट्रोल पम्प तिराहे से प्रभात चौराहा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के हल्के वाहन एवं दो-पहिया वाहन जुबली गेट बीएचईएल से बाएं मुडकर बरखेडा चौराहा से दाएं ओर मुड़कर कैरियर कॉलेज तिराहा होते हुए आईटीआई, प्रभात चौराहा एवं नर्मदापुरम रोड की ओर जा सकेंगें।
आई.टी.आई. तिराहा से पिपलानी पेट्रोल पंप तिराहा तक मेट्रो निर्माण कार्य के कारण दिनांक 27.10.2026 से 17.11.2026 तक यातायात डायवर्सन रहेगा। जनसुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हैं।
@CP_Bhopal https://t.co/ayeGJSrom7— DCP Traffic, Bhopal (@dcpbpl_Traffic) October 26, 2026
यहां लग जाता है जाम
बता दें कि मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य के चलते आईटीआई तिराहा से पिपलानी पेट्रोल पंप के बीच पिलर और बैरिकैड्स होने की वजह से सड़क काफी संकरी हो गई है। जगह कम होने के कारण यहां रोजाना जाम लग जाता है। निर्माण कार्य तेजी से हो सके और लोगों की आवागमन की परेशानी खत्म हो। इसके लिए इस मार्ग को 22 दिन के लिए बंद किया गया है। हालांकि, ट्रैफिक डायवर्जन होने के बाद भी वहां चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
यातायात पुलिस ने की अपील
भोपाल की यातायात पुलिस ने आम जनता से अनुरोध किया है कि यातायात नियमों का पालन कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें। किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340 पर सम्पर्क करें तथा व्हाट्सएप नो-7587602055 पर भी जानकारी दें। हम आपकों सुगम और सुरक्षित यातायात प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

